Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»CM HEMANT SOREN ने गिरिडीह पुलिस को दिया कड़ा अल्टीमेटम
    Breaking News

    CM HEMANT SOREN ने गिरिडीह पुलिस को दिया कड़ा अल्टीमेटम

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा: आदिवासियों की पंरपरा से खिलवाड़ करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
    -सभा को किया संबोधित, भाजपा पर साधा निशाना

    सुधीर सिन्हा
    गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खातियानी जोहार यात्रा बुधवार को गिरिडीह पहुंची। स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जहां भाजपा के खिलाफ हुंकार भरी, वहीं अधिकारियों को चेताया। मुख्यमंत्री हेमंत ने खुले मंच से गिरिडीह पुलिस और अर्धसैनिक बलों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तीर-धनुष और नगाड़ा आदिवासियों की पंरपरा है। राज्य में एक आदिवासी मुख्यमंत्री है। यह कतई बरर्दाश्त नहीं होगा कि आदिवासियों की पंरपरा से गिरिडीह पुलिस खिलवाड़ करे। अगर वह ऐसा करेगी, तो आनेवाले दिनों में गिरिडीह पुलिस को कड़े अंजाम भुगतने होंगे।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री दो दिनों से गिरिडीह में हैं। इस दौरान उन्हें शिकायत मिली की स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बल अब नक्सली के नाम पर आदिवासियों के घर घुस कर उनके तीर-धनुष और नगाड़ों को छीन ले रहे हैं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। खातियानी जोहार यात्रा के खुले मंच से पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि नक्सली है, तो उसे साबित करें और जेल भेजें। बेवजह किसी आदिवासी को परेशान नहीं करें। खास तौर पर पंरपरा के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने नगर भवन में योजनाओं की समीक्षा भी की।

    अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा जायेगा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अधिकारी अभी भी उनकी सरकार को बेवकूफ बना रहे हैं। पंचायत से लेकर हर स्तर पर योजनाओं में गड़बड़ी है। कहीं किसी योजना में पारदर्शिता नहीं रखी जा रही है। ऐसे में सरकार ने अब तय है कि काम नहीं कर सिर्फ कागजों में उपलब्धि दिखानेवाले अधिकारियों और कर्मियों के वेतन में कटौती की जायेगी। चाहे वो आइएएस अधिकारी हो या उनसे छोटे स्तर के अधिकारी।

    विपक्ष पर साधा निशाना:
    मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सम्मेद शिखर विवाद पैदा कर उनकी सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की पहचान एक शांतिप्रिय समाज के रुप में है। उन्होंने कहा कि सम्मेद शिखर का विवाद खड़ा कर मोदी सरकार ने साजिश रची है। वैसे आदिवासी समाज भी जैन समाज के धर्म को मान्यता देता है, लेकिन पारसनाथ पहाड़ के लिए आदिवासी समुदाय के कई महापुरुष शहीद हुए हैं। संबोधन के क्रम में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर उपस्थित जनसमूह को भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्थानीयता के आधार पर अब हर विभागों में बहाली होगी। जबकि इसी के तहत राज्य के कारखानों में भी स्थानीय युवाओं को नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दो में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सबसे अधिक सत्ता पर रही है पर सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया। विपक्षी दल आज समाज में जहर घोल रहे हैं।

    कार्यक्रम में हुए शामिल:
    कार्यक्रमों में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, निजामउद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर आये कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए, जिनका मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर स्वागत किया। श्रम मंत्री और विधायकों ने अपने संबोधन में सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM NARENDRA MODI गुरुवार को कर्नाटक व महाराष्ट्र का दौरा करेंगे
    Next Article झारखंड में 21 जनवरी तक छाया रहेगा कोहरा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version