पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवान कोबरा बटालियन के हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान आईईडी विस्फोट हो गया। इसमें पांच जवानों की हल्की चोट आई है।इस दौरान सुरक्षाबलों और मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने पर मजबूर हुए। इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version