Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»Sharad Yadav पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
    Breaking News

    Sharad Yadav पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बेटी शुभांगिनी और बेटे शांतनु ने दी मुखाग्नि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
    नर्मदापुरम। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार शाम मप्र के नर्मदापुरम जिला स्थित उनके पैतृक गांव आंखमऊ में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनकी बेटी शुभांगिनी और बेटे शांतनु ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

    शरद यादव की पार्थिव देह शनिवार दोपहर चार्टर्ड विमान के जरिए दिल्ली से भोपाल लाई गई। यहां राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कुछ अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दिग्विजय सिंह के पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    इसके बाद दोपहर करीब 3.00 बजे शरद यादव की पार्थिव देह भोपाल से सड़क मार्ग के जरिए आंखमऊ पहुंची। शरद यादव की पार्थिव देह जैसे ही उनके पैतृक गांव आंखमऊ पहुंची, परिवार के लोगों के आंसू निकल आए। यहां लोगों ने “जब तक सूरज-चांद रहेगा, शरद तेरा नाम रहेगा। शरद यादव अमर रहे अमर रहे” के नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के आंखमऊ पहुंचे थे।

    शाम करीब 4.00 बजे उनके पैतृक गांव में शरद यादव की अंतिम यात्रा शुरू हुई। अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिध, अधिकारी और हजारों की संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। शाम करीब 4:30 बजे अंतिम यात्रा अंतिम संस्कार स्थल पहुंची, जहां पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद शाम करीब 5:10 बजे शरद यादव का अंतिम संस्कार हुआ। उनकी बेटी शुभांगिनी और बेटे शांतनु में उन्हें मुखाग्नि दी।

    शरद यादव के बताए संघर्ष के रास्ते पर चलेगी पार्टीः सहनी
    विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी शरद यादव को अंतिम विदाई देने शनिवार को आंखमऊ गांव पहुंचे, जहां वे दिवंगत नेता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद सहनी ने शरद यादव के साथ मिले अनुभव को याद करते हुए कहा कि उनके बताए गए संघर्ष के रास्ते पर आज भी उनकी पार्टी चल रही है और आगे भी चलेगी। उन्होंने खुद को खुशनसीब बताते हुए कहा कि शरद यादव जी के साथ काम करने अवसर मिला और उनके सानिध्य में राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।

    गौरतलब है कि दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का बीते गुरुवार को 75 साल की उम्र में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन पर देशभर के नेताओं ने दुख जताया। शरद यादव मूल रूप से मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के आंखमऊ गांव के रहने वाले थे, जबकि उनकी राजनीतिक भूमि मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं करने के मामले में सरकार को मिला दो सप्ताह का समय
    Next Article बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर बवाल, राष्ट्र भक्त संगठन ने फूंका पुतला
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version