Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारतीय गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर से शुभकामनाओं का तांता
    Breaking News

    भारतीय गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर से शुभकामनाओं का तांता

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर से शुभकामनाओं का तांता लगा है। अमेरिका, रूस, नेपाल, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों ने भारत को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं। दुनियाभर में भारतीय दूतावासों पर तिरंगा लहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

    अमेरिका की ओर से विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा- भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव पार्टनरशिप में से एक है। भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने इस अवसर पर एक वीडियो बनाकर शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में अमेरिका के दो अधिकारी राघवन और स्टेफनी भारतीय सिंगर पवित्रा चारी के साथ वन्दे मातरम् गाते हुए नजर आ रहे हैं।

    अमेरिकी दूतावास ने इस वीडियो के साथ लिखा, भारत को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई! हम भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को गा कर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं! इस वीडियो में अमेरिकी अधिकारी राघवन बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं। स्टेफनी गिटार बजाते हुए नजर आ रही हैं। भारतीय सिंगर पवित्रा चारी वन्दे मातरम् गा रही हैं।

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने ट्वीट कर लिखाए मैं मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी भारतीयों को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। मुझे यकीन है कि हमारे देशों के बीच पहले से ही जो घनिष्ठ संबंध हैं वो हर साल और मजबूत होते रहेंगे।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपने संदेश में कहा है कि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय समुदाय के लिए दोहरी खुशी का दिन है। इस दिन लोग भारत का गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय दिवस भी मनाया जा रहा है। उन्होंने इस संयोग का जिक्र करते हुए भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत एवं ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्वों में यह समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि दोनों देशों को अपने संबंधों को और मजबूती प्रदान करते हुए अपने साझा भविष्य की ओर आगे बढ़ना है। ब्रिटेन की ओर से जारी बधाई संदेश में कहा गया है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई।

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भारत के प्रधानमंत्री और लोगों को बधाई दी। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ये दिन भारत के लिए शांति लाए। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि भारतीय संविधान की सफलता कई देशों के लिए एक प्रेरणा है। भारतीय लोकतंत्र न केवल जीवित है बल्कि फल-फूल रहा है। गणतंत्र दिवस पर सरकार और भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की गयी है।

    रूस की ओर से भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई है। रूस की ओर से जारी बधाई संदेश में सभी भारतीय दोस्तों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिये जाने की बात कही गयी है। सऊदी अरब ने भी सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बधाई संदेश जारी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleREPUBLIC DAY: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, देंगे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता
    Next Article हम फिर बनाएंगे सरकार, इस बार न तो पब्लिक में नाराजगी न मोदी लहर: गहलोत
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version