Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»Jharkhand :  राज्यपाल ने मोरहाबादी में फहराया तिरंगा
    Breaking News

    Jharkhand :  राज्यपाल ने मोरहाबादी में फहराया तिरंगा

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार : राज्यपाल

    रांची। राज्यपाल रमेश बैस से गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं। दुर्भाग्यवश इस वर्ष सामान्य से काफी कम वर्षा होने के कारण खरीफ मौसम में रोपाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया, जहां लगभग 30 लाख से अधिक कृषक परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत प्रभावित प्रत्येक परिवार को राहत देने के लिए 3500 रुपये अनुदान राशि उपलब्ध करा रही है।

    राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों में जन कल्याण के अनेकों कार्य पूरा किया है और कई नये कार्यक्रमों की शुरुआत भी की है। सरकार ने विशेषकर गरीबों, कमजोरों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रख कर विकास के लक्ष्य तय किये हैं। सरकार का प्रयास है कि इस कार्ययोजना के तहत आगामी कुछ वर्षों में प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाए।

    राज्यपाल ने कहा कि मनरेगा के तहत अब तक 4.5 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में चार लाख योजनाओं को पूरा किया गया और 9.75 लाख योजनाओं पर कार्य चल रहा है। सुखाड़ को देखते हुए प्रत्येक गांव में पांच योजनाओं को क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी कर उसे 9500 रुपये 4750 रुपये कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत प्रभावित सुपात्र व्यक्तियों की चिकित्सा के लिए विभागीय स्तर से चिकित्सा सहायता अनुदान की राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। साथ ही असाध्य रोगों की सूची में अन्य असाध्य रोगों को सूचीबद्ध करने की स्वीकृति भी दी गयी है। इसके अलावा राज्यपाल ने सरकार के कई योजनाओं की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं और इस लोकतंत्र की आधारशिला हमारा संविधान है। इसमें जनहित से जुड़े हुए हर विषय का समावेश है। उन्होंने कहा कि इसमें नागरिकों के अधिकार सुनिश्चित किये गये है। देश एवं समाज के प्रति उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों को भी उल्लेख है।

    राज्यपाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने अपने सर्वधर्म संभाव, शांति एकता और सौहार्द के पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यदि सरकार और नागरिक दोनों अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तो हम निश्चित ही एक सशक्त और खुशहाल झारखंड का निर्माण करने में सफल होंगे।

    उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारा देश एक गौरवशाली गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ तथा हमने अपने देश के संविधान को अपनाया। इसी संविधान के माध्यम से एक संप्रभु प्रजातांत्रिक गणराज्य की नींव रखी गई तथा नागरिकों के लिए न्याय, समानता, बंधुत्व, धर्म-निरपेक्षता एवं गरिमामय जीवन की वैधानिक परिकल्पना की गई। यह संविधान हमारा मार्गदर्शक हैं, जिसके सहारे देश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पनायें पूरी हो रही हैं।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, गृहसचिव राजीव अरुण एक्का, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल सहित राज्य सरकार के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleREPUBLIC DAY : रांची में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान
    Next Article गणतंत्र दिवस पर तीनों सेनाओं के 412 जांबाज वीरता और रक्षा पदक से नवाजे गए
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version