Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM MODI ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
    Breaking News

    PM MODI ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कहा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, अर्थव्यवस्था को भी होगा लाभ

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम को जोड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को भी प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इससे इज ऑफ लिविंग बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

    दो तेलुगु भाषी राज्यों को जोड़ने वाली देश की आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों के लिए उपहार बताया। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लाभ मिलेगा और यात्रा समय काफी कम हो जाएगा। वंदेभारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो अपने नागरिकों बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। वंदेभारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर ‘आत्मनिर्भरता’ की तरफ बढ़ रहा है।

    प्रधानमंत्री ने वंदेभारत एक्सप्रेस को भारत के सामर्थ्य और संकल्पों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह इस बात का भी प्रतीक है कि भारत हर जगह सर्वश्रेष्ठ की कामना करता है। उन्होंने कहा कि देश की 7 वदेंभारत एक्सप्रेस अबतक 23 लाख किलोमीटर का सफर कर चुकी हैं जो पृथ्वी के 58 चक्कर लगाने के बराबर है। इसमें 40 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं। इससे उनका अनमोल समय बचता है।

    उन्होंने कहा कि संपर्क से गति और गति से विकास का संबंध है। संपर्क सुविधायें दो जगहों को ही नहीं बल्कि सपनों को हकीकत से जोड़ती हैं। इससे उत्पादन बाजार से जुड़ता है और कौशल को उचित मंच प्राप्त होता है। गति से प्रगति और प्रगति से समृद्धि आती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब पुरानी फंड की कमी के बहाने से चल रहे ढुलमुल रवैये से आगे निकल चुका है और पिछले आठ सालों से इच्छाशक्ति से आगे बढ़ रहा है। आज भारत हर चुनौती का समाधान कर रहा है।

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पिछले आठ सालों में रेलवे के क्षेत्र में आए बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में रेलवे का बजट अब 250 करोड़ से बढ़कर 3 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है। 325 किलोमीटर रेल लाइन पूरी की गई है। 225 किलोमीटर मल्टीट्रैकिंग का काम पूरा किया गया है। बिजलीकरण का काम तीन गुना से ज्यादा हुआ है। सभी ब्रॉड ग्रेज रेलवे लाइनों को जल्द ही बिजलीकरण का काम पूरा होने वाला हैं।

    उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में 2014 के मुकाबले कई गुना तेजी से रेल लाइन बिछाई जा रही है। 350 किलोमीटर नई रेल लाइन और 800 किलोमीटर मल्टीट्रैकिंग का काम पूरा किया गया है। बिजलीकरण का काम 60 किलोमीटर प्रतिवर्ष से बढ़कर अब 220 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अतुलनीय शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है।

    उल्लेखनीय है कि यह भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन है और लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली दो तेलुगु भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन है। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा स्टेशनों पर और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया और यह ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है और यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में तेंदुए के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी , रिम्स रेफर
    Next Article आर्मी डे परेड में सेनाध्यक्ष ने चीन और पाकिस्तान पर साधा निशाना
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version