Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM MODI रविवार को सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएँगे
    Breaking News

    PM MODI रविवार को सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएँगे

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों तेलुगु भाषाई राज्य तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए नए साल के उपहार के रूप में यह ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करके दो तेलुगु भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। यह ट्रेन तेलंगाना में वरंगल, खम्मम और आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और राजमंड्री स्टेशनों पर रुकेगी।

    वंदे भारत एक्सप्रेस स्वदेशी डिजाइन है। यह ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है और रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

    दक्षिण मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। सिकंदराबाद स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विन वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं तेलंगाना राज्य के प्रतिनिधि मंत्री, स्थानीय विधायक तथा उच्च रेलवे अधिकारी भाग लेंगे।

    दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा जारी एक अन्य प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी और दोनों तेलुगु राज्यों तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के बीच तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ट्रेन की नियमित सेवाएं उद्घाटन के दूसरे दिन यानी 16 जनवरी से शुरू होंगी, जिसके लिए बुकिंग 14 जनवरी से आरंभ होगी।

    ट्रेन संख्या 20833 विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.45 बजे विशाखापट्टनम से रवाना होगी और दोपहर 2.15 बजे में सिकंदराबाद पहुँचेगी। ट्रेन संख्या एक्जी 20834 सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम दोपहर 3 बजे सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी और रात 11.30 बजे विशाखापट्टनम पहुँचेगी।

    रेलवे प्रबंधन ने बताया कि ट्रेन में 14 एसी चेयरकार और 1128 यात्रियों की क्षमता वाले दो एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच हैं। यह रेलगाड़ी इन दो स्टेशनों के बीच सबसे तेज यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी और बैठने की जगह सारा आरक्षित होगी।

    इस रेलगाड़ी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया और आपातकालीन अलार्म बटन व आपातकालीन टॉक बैक यूनिट भी प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से यात्री आपात स्थिति में चालक दल के साथ बात कर सकते हैं। रेलगाड़ी में सुरक्षित यात्रा के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेतरहाट घूमने जा रहे रांची के छात्रों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, चार गंभीर
    Next Article शरद यादव की पार्थिव देह भोपाल पहुंची, मुख्यमंत्री शिवराज ने एयरपोर्ट पर दी श्रद्धांजलि
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version