Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM मोदी वाराणसी से सबसे लंबे रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    Breaking News

    PM मोदी वाराणसी से सबसे लंबे रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    — प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में रहेंगे मौजूद,13 जनवरी को मिलेगी पर्यटकों को सौगात

    —नववर्ष में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान,टेंट सिटी के साथ बैलून व बोट होंगे आकर्षण
    वाराणसी,03 जनवरी (हि.स.)। नववर्ष 2023 में धर्म नगरी वाराणसी में घरेलू पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री 13 जनवरी को बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन वाराणसी से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी सूचना और जनसंचार विभाग यूपी ने ट्वीट कर दी। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी। तब उन्होंने कहा था कि काशी से डिब्रूगढ़ तक क्रूज भारत के बढ़ते क्रूज पर्यटन का शानदार उदाहरण होगा। यह दुनिया का अनूठा क्रूज होगा। क्रूज के उद्घाटन के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में रह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगापार रेती पर बनी टेंट सिटी के साथ बैलून व बोट फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। इसकी प्रशासनिक तैयारी भी शुरू हो गई हैं । पर्यटन विभाग ने बैलून महोत्सव को लेकर अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है।

    — क्रूज ‘गंगा विलास’ सोशल मीडिया में छाया,50 पर्यटक स्थलों से गुजरेगा क्रूज
    गंगा नदी में बनारस से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाले क्रूज ‘गंगा विलास’ सोशल मीडिया में छाया हुआ है। दुनिया में नदी पर सबसे लंबी यात्रा करने वाला क्रूज ‘गंगा विलास’50 पर्यटक स्थलों से गुजरेगा। इसमें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान व सुंदरबन डेल्टा जैसे अभयारण्य शामिल हैं। जलमार्ग प्राधिकरण के अफसरों के अनुसार क्रूज 50 दिनों में गंगा, हुगली, ब्रह्मपुत्र और वेस्ट कोस्ट नहर सहित 27 जलधाराओं से होकर 3200 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी करेगा। इसमें बांग्लादेश में लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा भी शामिल है। क्रूज ‘गंगा विलास’ वाराणसी के यात्रा शुरू करेगा और बक्सर, रामनगर, गाजीपुर से होते हुए 8वें दिन पटना पहुंचेगा। पटना से क्रूज 20वें दिन कोलकाता पहुंचेगा। अगले दिन यह बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करेगा। 15 दिन यह बांग्लादेश की जलसीमा में रहेगा। वहां से यह कोलकाता आएगा और बोगीबील (डिब्रूगढ़) पहुंचेगा। इस क्रूज में पर्यटकों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा मिलेगी। यात्रा करने वाले यात्री क्रूज पर अपने लिए कमरे बुक करा सकेंगे। नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस लम्बी यात्रा में पर्यटकों को भी नये रोमांच का अनुभव होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article81 करोड़ भारतीयों के राशन में 50 फीसदी की हुई कटौती : कांग्रेस
    Next Article यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर लगाया ऊर्जा आतंकवाद का आरोप
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version