Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»RSS : सारे देश में बंधुभाव जगाना होगाः डॉ. मोहन भागवत
    Breaking News

    RSS : सारे देश में बंधुभाव जगाना होगाः डॉ. मोहन भागवत

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 26, 2023Updated:January 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर (राजस्थान)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है स्वतंत्रता और समता के साथ साथ सारे देश मे बंधुभाव को जगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा समाज में जब तक आपसी भाईचारा (बंधुभाव) न होगा तब तक गणतंत्र यशस्वी नही हो सकता।

    जयपुर के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ समिति के तत्वावधान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने के बाद डॉ. भागवत ने कहा हमारा राष्ट्रध्वज सार्वभौमिक प्रभुसत्ता का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग में अपना गंतव्य निहित है। यह रंग अपने विशेष गुणों से हमें संदेश और प्रेरणा प्रदान करते है। केसरिया रंग ज्ञान, त्याग और कर्मशीलता का प्रतीक है। भारत को ज्ञानशील और त्यागी लोगों का देश बनाना है। हमें केवल भारत ही नहीं बल्कि अपने ज्ञान, त्याग और कर्मशीलता से दुनिया का भी हित भी करना है। सरसंघचालक ने कहा सफेद रंग हमें अंतर्बाह्य शुचिता सिखलाता है। यह रंग पवित्रता और अपनेपन का प्रतीक है। हरा रंग समृद्धि और लक्ष्मी का प्रतीक है। यह हमारे पर्यावरण का भी प्रतीक है। हमें पर्यावरण से एकाकार होकर तरक्की का संदेश देना है। ऐसा होने पर मन में अमीरी आती है।

    उन्होंने इस अवसर पर डॉ. बाबासाहब अंबेडकर के संविधान सभा में दिए गए भाषणों का भी जिक्र किया। डॉ. भागवत ने कहा अंबेडकर कहते थे कि हमारा देश किसी दुश्मन कि वजह से नहीं बल्कि आपसी लड़ाई के चलते गुलाम बना था। सामाजिक विषमता की गुलामी को हटाने के लिए राजनीतिक और आर्थिक समानता का प्रावधान संविधान में किया गया है।

    सरसंघचालक ने कहा, हमें समानता और स्वतंत्रता का व्यवहार करना है। दूसरों को गुलाम बना कर अपनी स्वतंत्रता का लाभ लेना स्वतंत्रता नहीं हो सकती। दुनिया का अनुभव ऐसा है कि जहां स्वतंत्रता लानी होती है वहा समानता का संकोच करना पड़ता है। जहां समानता लानी है वहां स्वतंत्रता दिखाई नही देती। इसलिए यदि स्वतंत्रता और समानता लानी है तो बंधुभाव होना बेहद जरूरी है। इसी का विचार करते हुए डॉ. अंबेडकर ने संविधान मे लिबर्टी (स्वतंत्रता) और इक्वॅलिटी (समानता) के साथ बंधुभाव (फेटरलिटी) शब्द का समावेश किया। उस बंधुभाव को पूरे देश में फैलाना होगा। हमारा विविधतायुक्त समाज बंधुभाव से जुड़ेगा तभी स्वतंत्रता और समानता की गारंटी होगी। यह गारंटी और कोई नहीं दे सकता। हमें इसकी खुद शुरूआत करनी होगी। सरसंघचालक ने आह्वान किया है कि अगले गणतंत्र दिवस तक हमें खुद के अंदर बंधुभाव जगाना होगा तथा समानता और स्वतंत्रता को सुनिश्चित कर देश को आगे बढ़ाना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमालाबार अभ्यास के दौरान गंवाई थी जान, कमांडर निशांत सिंह को मिला शौर्य चक्र
    Next Article REPUBLIC DAY : रांची में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version