Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बजट से पहले शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 170 अंक उछला
    देश

    बजट से पहले शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 170 अंक उछला

    adminBy adminJanuary 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बजट से पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी, तेल और वित्तीय शेयरों में तेजी से शेयर बाजार में मजबूती आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 169.51 अंक यानी 0.29 फीसदी की उछाल के साथ 59,500.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 44.60 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 17,648.95 के स्तर पर बंद हुआ।

    कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 313.34 अंक तक उछल गया था। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, विप्रो, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाभ में रहे। वहीं, दूसरी तरफ पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और एचडीएफसी के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

    इसी तरह 50 शेयरों पर आधारित एनएसई के निफ्टी के प्रमुख शेयरों में शामिल बजाज फाइनेंस, अडाणी एंटरप्राइजेज, अल्ट्रा टेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और एनटीपीसी समेत 29 शेयरों में तेजी रही। वहीं, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, टाटा स्टील और हिंडाल्को समेत 21 शेयरों में गिरावट रही।

    अडाणी समूह के 7 शेयरों में कारोबार के अंत में मिला-जुला रुख रहा। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.93 फीसदी बढ़कर बंद हुआ, जबकि अडाणी टोटल गैस के शेयर में 20 फीसदी तक की गिरावट रही। वहीं, एसीसी, अडाणी पोर्ट, अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी तेजी रही। अडाणी ग्रीन एनर्जी 20 फीसदी, पावर 5 फीसदी, ट्रांसमिशन 15.23 फीसदी और विल्मर का शेयर 5 फीसदी गिरा है। इस तरह अडाणी समूह की 3 कंपनियां बढ़त में रही, जबकि कम-से-कम सात नुकसान में रही।

    इसके अलावा एशिया के अन्य प्रमुख शेयर बाजारों में शामिल दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे। वहीं, यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रूख था।

    उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार सेंसेक्स 874.16 अंक यानी 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 59,330.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 287.60 अंक यानी 1.61 फीसदी फिसलकर 17,604.35 पर आ गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleत्रिपुरा चुनाव में सीपीएम और कांग्रेस से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री डॉ. सरमा
    Next Article विफल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा : भाजपा
    admin

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      एच-1 बी वीजा शुल्क वृद्धि से अमेरिकी नवाचार पर पड़ेगा असर, भारत के स्टार्टअप को मिलेगा लाभ: अमिताभ कांत

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version