Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी
    Jharkhand Top News

    हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त की भारी किल्लत हो गई है। इस संकट के कारण मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

    थैलेसीमिया जैसे नियमित रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति राज्य सरकार की ओर से हाल ही में लागू किए गए एक नए नियम के कारण उत्पन्न हुई है। इस नियम के तहत ‘खून के बदले खून’ देने की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब किसी भी जरूरतमंद को रक्त प्राप्त करने के लिए रक्तदाता लाने की बाध्यता नहीं है। हालांकि इस फैसले का उद्देश्य जनहित में था, लेकिन इसके परिणामस्वरूप रक्तदाताओं की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे ब्लड बैंक लगभग खाली हो गया है। यह नियम चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने के बाद राज्य सरकार ने लिया था।

    ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने
    शुक्रवार को बताया कि दो दिन पहले तक बैंक में लगभग 100 यूनिट रक्त उपलब्ध था, जो अब घटकर केवल 20 यूनिट रह गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो कुछ ही घंटों में एक भी यूनिट रक्त नहीं बचेगा। रक्त संकट के कारण कई मरीजों को जीवनरक्षक उपचार प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिजन पिछले दो दिनों से रक्त की तलाश में ब्लड बैंक और निजी नर्सिंग होम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।

    हजारीबाग के निजी ब्लड बैंकों में भी ऐसी ही स्थिति है। सुबह से दो महिलाएं अपने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड बैंक में रक्त का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें अभी तक रक्त नहीं मिल पाया है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि रक्तदाता आगे नहीं आते हैं, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध बालू खनन पर रोक लगाने गए युवक की कुचलकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
    Next Article ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग

      December 9, 2025

      रांची के तीन बस टर्मिनलों का मेगा कायाकल्प, 48.72 करोड़ की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक

      December 9, 2025

      पांच सूत्री मांगों पर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, ठप हुआ कामकाज

      December 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version