Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी मामले में टाटा समूह ने चुप्पी तोड़ी
    देश

    एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी मामले में टाटा समूह ने चुप्पी तोड़ी

    adminBy adminJanuary 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/मुंबई । एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ने के बाद टाटा समूह ने चुप्पी तोड़ी है। समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि उड़ान एआई 102 की घटना एयर इंडिया में मेरे और मेरे सहयोगियों के लिए व्यक्तिगत पीड़ा का विषय रही है। उन्होंने माना कि इस मामले में एयर इंडिया की प्रतिक्रिया बहुत तेज होनी चाहिए थी।

    चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रविवार को 26 नवंबर, 2022 को न्यूयॉर्क-दिल्ली के बीच संचालित एआई-102 में हुई घटना के मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि शराब के नशे में धुत एक यात्री के एक महिला सहयात्री पर कथित रूप से पेशाब करने की घटना पर एयर इंडिया की प्रतिक्रिया ‘ज्यादा तेज’ होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस तरह की त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए थी, उससे निपटने में हम विफल रहे। टाटा समूह और एयर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरे विश्वास के साथ खड़े हैं। हम ऐसी अनियंत्रित किसी भी घटना को रोकने के लिए हर प्रक्रिया की समीक्षा करके सुधार करेंगे।

    इससे एक दिन पहले एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने इस पूरे मामले पर माफी मांगी थी। विल्सन ने चालक दल के चार सदस्यों और एक पायलट के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में अवगत कराया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि एयरलाइन उड़ानों में शराब परोसने की नीति की भी समीक्षा कर रही है।

    उल्लेखनीय है कि पिछले साल 26 नवंबर, 2022 को एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान यह घटना हुई। एयर इंडिया विमान की इस घटना के सामने आने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी इस बारे में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन से जवाब मांगा है। हालांकि, इस मामले के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
    Next Article खादी ने रोजगार और स्वदेशी की भारतीय कल्पना को नया आयाम दिया : राज्यपाल
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version