Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»खेलो इंडिया के माध्यम से भारत के पारंपरिक खेलों को मिल रहा बढ़ावा : राज्यपाल
    रांची

    खेलो इंडिया के माध्यम से भारत के पारंपरिक खेलों को मिल रहा बढ़ावा : राज्यपाल

    adminBy adminJanuary 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से भारत के पारंपरिक और विलुप्त हो रहे खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। उनके इस प्रयास से एसियाड में कबड्डी को शामिल किया गया। खो-खो भी भारत की मिट्टी का खेल है। यह खेल गांव -गांव, शहर-शहर और अमीर-गरीब सभी के बीच लोकप्रिय है। इस खेल में गांव की सोंधी महक है और कोई खर्च भी नहीं है। राज्यपाल गुरुवार को होटवार स्थित अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम, में झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से आयोजित खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर और सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2022-2023 के समापन समरोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
    उन्होंने कहा कि खेल में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। सभी खिलाड़ी एक समान होते हैं, उनमें जय-पराजय में समभाव रहता है। शारीरिक श्रम करने से बच्चे मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं और हड्डियां मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार से मदद नहीं मिलने के कारण कई प्रतिभावान बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते है। यदि उन्हें सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वे हमारे देश का नाम रौशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज लोगों का जीवनशैली व खानपान बदल रहा है जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टूर्नामेंट में खेलने का अवसर प्राप्त होना भी एक उपलब्धि है। पराजय से निराश न होकर आत्मचिंतन करते हुए कमी को दूर करना चाहिए और अगली प्रतियोगिता में जीत के लिए हौसला रखना चाहिए।
    वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिता में ओड़िशा और सब जूनियर में महाराष्ट्र ने खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच खेला गया, जिसमें महाराष्ट्र ने 55 – 41 के अंतर से राजस्थान को हराया। वहीं दिल्ली और वेस्ट बंगाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउर्दू स्कूलों में परीक्षा 22 जनवरी को
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      • रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version