Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»ट्रेन में भुवनेश्वर से गांजा ला रहे दो तस्करों को धौलपुर रेलवे स्टेशन से 30 किलो 600 ग्राम गांजा सहित पकडा
    राज्य

    ट्रेन में भुवनेश्वर से गांजा ला रहे दो तस्करों को धौलपुर रेलवे स्टेशन से 30 किलो 600 ग्राम गांजा सहित पकडा

    adminBy adminJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी क्राइम ब्रांच) टीम ने धौलपुर जीआरपी के सहयोग से शुक्रवार की सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन पर दो तस्करों को 30 किलो 600 ग्राम गांजा समेत पकड़ा है। दोनों तस्कर भुवनेश्वर के ब्रह्मपुर से मादक पदार्थ की तस्करी कर मदनगंज किशनगढ़ सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। बरामद किए गए मादक पदार्थ गांजा की बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी सीआईडी की टीम द्वारा चंदवाजी थाना इलाके में लग्जरी हौंडा सिटी कार सवार तस्कर को 12 ग्राम एमडी ड्रग्स समेत पकड़ा था।

    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ रवि प्रकाश ने बताया कि सीआईडी के हेड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा को मुखबिर से मिली सूचना पर डीआईजी राहुल प्रकाश के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपर विजन तथा पुलिस निरीक्षक शिव दास के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, मदन लाल शर्मा, रविंद्र सिंह एवं कांस्टेबल सोहन देव की विशेष टीम गठित कर धौलपुर के लिए रवाना की गई।

    एडीजी ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दो तस्कर भुवनेश्वर से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर ट्रेन से लौट रहे हैं। इस सूचना पर गठित टीम शुक्रवार को धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जीआरपी के सहयोग से भुवनेश्वर से आई ट्रेन में बैठे तस्कर वार्ड नंबर 12 किशनगढ़ निवासी गोविंद कुमार प्रजापति पुत्र दयाशंकर (28) एवं वार्ड नंबर 3 किशनगढ़ अजमेर निवासी मनोज वैष्णव पुत्र दयाल चंद (28) को पकड़ा गया। जिनके पास मिले बैग में नशे की खेप पाई गई।

    पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वह यह नशे की खेप मदनगंज किशनगढ़ निवासी तरुण कुमार सिंघल के लिए भुवनेश्वर के ब्रहमपुर से लेकर आ रहे थे। इस पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसदिया अनुमंडल में फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची जारी
    Next Article पूर्व आईएएस देश दीपक बनाए गये एम्स गोरखपुर की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version