Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पर्यवेक्षक लंबित पंचायत कमिटी और बीएलए-2 का जल्‍द करें गठन : दुबे
    झारखंड

    पर्यवेक्षक लंबित पंचायत कमिटी और बीएलए-2 का जल्‍द करें गठन : दुबे

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में संगठन सृजन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और बीएलए-2 गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।

    जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षकों से कहा कि वे पंचायत स्तर पर सक्रिय भ्रमण कर लंबित पंचायत कमिटी और बीएलए-2 के गठन का कार्य शीघ्र पूरा करें और जिला कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन आमजन तक पार्टी की पहुंच और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनिवार्य है। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी, विजय यादव, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    संगठन सृजन बैठक के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनके नेतृत्व में मनरेगा, शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा जैसे क्रांतिकारी फैसले लिये गये, जिनसे आज भी करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें देश के आर्थिक सुधारों का जनक भी कहा जाता है।

    जयंती कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, राजीव मिश्रा, रणजीत सिंह, ऋषि मिश्रा, सुशील घोष, इरसाद हैदर, अंसार खान, रंजीत झा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थेे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस के उप प्रधानमंत्री के साथ शिवराज सिंह की बैठक, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा
    Next Article एसएसबी महानिदेशक ने रक्सौल बार्डर का किया दौरा
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

      December 31, 2025

      हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार

      December 31, 2025

      लातेहार में दहशत: तुबेद कोलियरी के कांटा घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

      December 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत
      • रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
      • हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार
      • लातेहार में दहशत: तुबेद कोलियरी के कांटा घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
      • JSSC-CGL : सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version