Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर परमाणु बम बनाने वाला यूरेनियम मिलने से हड़कंप
    विदेश

    ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर परमाणु बम बनाने वाला यूरेनियम मिलने से हड़कंप

    adminBy adminJanuary 12, 2023Updated:January 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर परमाणु बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला यूरेनियम मिलने से हड़कंप मच गया। यूरेनियम का यह पैकेट पाकिस्तान से ओमान होते हुए ब्रिटेन पहुंचा था। सुरक्षा एजेंसियों ने यूरेनियम जब्त कर आतंकवाद रोधी जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कई देशों की सुरक्षा एवं जांच एजेंसियां भी चौकन्नी हो गयी हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पैकेट में यूरेनियम होने का पता चला। ब्रिटेन स्थित ईरान से जुड़ी एक फर्म के पते पर उक्त पैकेट भेजा गया था। उक्त पैकेट पाकिस्तान में बनाया गया था, जो ओमान होते हुए ब्रिटेन भेजा गया था। यूरेनियम बरामद होने के बाद हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षा बलों ने ब्रिटेन के काउंटन टेररिज्म कमांड के अधिकारियों से संपर्क किया। कमांडर रिचर्ड स्मिथ ने यूरेनियम मिलने की पुष्टि करते हुए आश्वस्त किया कि इससे जनता को कोई खतरा नहीं है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    दरअसल यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु बम से लेकर परमाणु ऊर्जा उत्पादन तक के लिए होता है और यह काफी खतरनाक होता है। इसी कारण ब्रिटेन में तो मामले की आतंकवाद रोधी जांच शुरू ही की गयी है, कई अन्य देशों की जांच एजेंसियां भी चौकन्नी हो गयी हैं। यूरेनियम की पूर्ण आवाजाही की पड़ताल की जा रही है। पैकेट का पाकिस्तान कनेक्शन होने के कारण आतंकी संगठनों से जोड़कर भी जांच हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मुमताज जहरा ने पाकिस्तान से उक्त पैकेट न भेजे जाने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतृणमूल विधायक जाकिर हुसैन के यहां आयकर छापा
    Next Article कोविड-19 से मरने वालों की संख्या को कम बता रहा चीन: डब्ल्यूएचओ
    admin

      Related Posts

      हमास के बंधकों की रहाई का मामला, नई सूची में नेपाल के विपिन जोशी का नाम भी शामिल

      October 12, 2025

      पाकिस्तान को अफगानिस्तान का जवाब, देर रात कई चौकियों को तबाह किया, 12 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर

      October 12, 2025

      बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई

      October 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      • इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव
      • हमास के बंधकों की रहाई का मामला, नई सूची में नेपाल के विपिन जोशी का नाम भी शामिल
      • पाकिस्तान को अफगानिस्तान का जवाब, देर रात कई चौकियों को तबाह किया, 12 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर
      • शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version