Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टोपी और मास्क लगाकर मुंबई मेट्रो में सफर करते दिखे अक्षय कुमार
    मनोरंजन

    टोपी और मास्क लगाकर मुंबई मेट्रो में सफर करते दिखे अक्षय कुमार

    adminBy adminJanuary 12, 2024Updated:January 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में यात्रा करते देखे गए। मेट्रो में उनके आसपास लोग खड़े थे, लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं सका। अक्षय के साथ प्रोड्यूसर दिनेश विजान भी नजर आए। अक्षय कुमार मेट्रो में किसी को कुछ अंदाज़ा नहीं था कि क्या हो रहा है लेकिन एक फैन ने उन्हें पहचान लिया और चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस क्रेजी हो गए।

    इस बार अक्षय कुमार ने चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी पहनी हुई थी। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। अक्षय कुमार की सादगी पर फैंस हुए फिदा। अक्षय के इस वीडियो को ट्विटर पर एक फैन पेज ने शेयर किया है। मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए अक्षय मुंबई मेट्रो से सफर कर रहे थे और यह देखकर फैंस हैरान रह गए।

    यह पहली बार नहीं था, जब अक्षय मेट्रो में बैठे हों। वर्ष 2023 में उन्हें मुंबई मेट्रो में भी इसी तरह सफर करते देखा गया था। हालांकि, उस वक्त उन्हें अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ के प्रमोशन के दौरान दूसरे यात्रियों से बात करते हुए भी देखा गया था।

    अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

    वीडियो सामने आने के बाद अक्षय कुमार के प्रोड्यूसर दिनेश विजान की फिल्म में नजर आने की चर्चा जोर पकड़ रही है। अक्षय की आने वाली फिल्मों पर नजर डालें तो ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘वेलकम-3’ जैसे नाम हैं।

    bollywood Mumbai
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैटरीना कैफ की ‘मेरी क्रिसमस’ हो गई रिलीज, कमाई पर होगी सबकी नजर
    Next Article नए शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड
    admin

      Related Posts

      अभिनेता राजा गुरु की फिल्म ‘आराध्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

      July 6, 2025

      ‘धुरंधर’ का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

      July 6, 2025

      रिलीज हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का धमाकेदार प्रोमो, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version