Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»सोमालिया तट पर अपहृत जहाज में सवार सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, सुरक्षा के लिए अरब सागर में चार युद्धपोत तैनात
    विदेश

    सोमालिया तट पर अपहृत जहाज में सवार सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, सुरक्षा के लिए अरब सागर में चार युद्धपोत तैनात

    adminBy adminJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मोगादिशु। सोमालिया तट पर अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक पर सवार सभी 15 भारतीयों सहित चालक दलों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने कहा कि नौसेना के कमांडो जहाज के अन्य हिस्सों में जांच अभियान चला रहे हैं। वहीं, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में सक्रिय भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अरब सागर में भारतीय नौसेना के चार युद्धपोत तैनात किए गए हैं।

    बता दें कि अरब सागर में सोमालिया के तट के नजदीक लाइबेरिया का झंडा लगा मालवाहक जहाज हाईजैक हो गया था। एमवी लीला नोरफोक नाम के इस जहाज के चालक दल में 15 भारतीय थे। सूचना मिलते ही इस जहाज को मुक्त कराने के लिए भारतीय नौसेना ने अपना युद्धपोत आइएनएस चेन्नई रवाना कर दिया था और शुक्रवार को दोपहर बाद वह हाईजैक जहाज के करीब पहुंच गया था। इससे पहले जानकारी मिली थी कि आईएनएस चेन्नई ने हाईजैक जहाज को रोक लिया है और नौसेना के मार्कोस कमांडो एमवी लीला पर उतर गए हैं। इन कमांडो ने जहाज में कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले नौसेना के गश्ती विमान ने शुक्रवार सुबह हाईजैक जहाज को तलाशा और विमान ने जहाज से संपर्क स्थापित किया। इस जहाज के अपहरण की सूचना गुरुवार को ब्रिटिश सेना के अंतर्गत कार्य करने वाले संगठन मेरीटाइम ट्रेड आपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने दी थी। इसके बाद भारतीय नौसेना ने सक्रियता दिखाते हुए इस जहाज की तलाश की और शुक्रवार सुबह समुद्र में उसे खोज लिया।

    नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि जहाज के चालक दल ने यूकेएमटीओ को गुरुवार शाम संकट का संदेश भेजकर बताया था कि पांच-छह हथियारबंद अज्ञात लोग जहाज पर आ गए हैं और वे जहाज को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह सूचना जैसे ही भारतीय नौसेना को मिली, उसने सक्रिय होकर हाईजैक जहाज की तलाश शुरू कर दी। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया है कि स्थिति से पूरी गंभीरता से निपटा जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र में कार्यरत अन्य एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुणे फायरिंग मामले में दो वकील सहित आठ गिरफ्तार
    Next Article रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने दक्षिणी रूस और क्रीमिया में यूक्रेनी ड्रोन के हमलों को किया बेअसर
    admin

      Related Posts

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
      • झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
      • जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन
      • दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी
      • अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version