Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»देश के बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राजेश ठाकुर
    झारखंड

    देश के बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राजेश ठाकुर

    adminBy adminJanuary 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर हुआ लॉन्च

    रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक इन तीनों विषयों देश के बुनियादी मुद्दों पर हम ये यात्रा निकाल रहे हैं। पहले जो हमारी भारत जोड़ो यात्रा थी, कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुआ और अब मणिपुर से लेकर मुम्बई तक होने जा रहा है। ठाकुर रविवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में में बोल रहे थे।

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा की सीटों से होकर 20 मार्च तक यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। झारखंड में यह यात्रा 804 किमी की दूरी आठ दिनों में तय करेगी। यह यात्रा झारखंड में दो चरणों में होगी। इस यात्रा के दो से पांच फरवरी तक झारखंड में पहुंचने की संभावना है।

    उन्होंने कहा कि आज हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा हक मिलने तक का स्टीकर जारी कर रहे हैं, जो विभिन्न जिलों में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से दो पहिया, चार पहिया वाहनों में लगाई जायेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सके। जन जागरण करने के लिए ही हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।

    कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हमारे सांसदों ने पार्लियामेंट में इन मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन वहां पर सरकार ने हमें मौका नहीं दिया और 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस देश के इतिहास में ये पहली बार है कि इतने लोगों को निलम्बित किया गया और इतने लोगों की बात नहीं सुनी गयी। इसीलिए अब हम लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से ये बताने जा रहे हैं और जो एनजीओ हैं, पत्रकार हैं, किसान हैं, छोटे व्यापारी हैं, दलित हैं और पिछड़े हुए वर्ग के लोग हैं और बुद्धिजीवी हैं और जो आदिवासी समाज के लोग हैं, उन्हें भी हम बताएंगे और लोगों की तकलीफ भी हम सुनेंगे। क्योंकि, सिर्फ ये हमारी बात कहने के लिए नहीं, दूसरों की बात सुनने के लिए भी ये यात्रा है।

    हम चाहते हैं कि लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए संविधान को जिंदा रखने के लिए ये जरूरी है कि यात्रा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत, अमीर-गरीब की बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना आदि पर जन-जागरण करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों से, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से, संगठनों से बात करेंगे, उनकी बात समझेंगे और उसके समाधान का प्रयास करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेतृत्व अच्छा होता है तो सबका सम्मान बढ़ता है : मुख्यमंत्री
    Next Article मुख्यमंत्री से गांव के जनप्रतिनिधियों के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, मानदेय वृद्धि का मिला आश्वासन
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version