Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»समुद्री डाकुओं के भागने पर अपहृत जहाज पर हुआ ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष
    देश

    समुद्री डाकुओं के भागने पर अपहृत जहाज पर हुआ ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष

    adminBy adminJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारतीय कमांडो की सिर्फ चेतावनी पर अपहृत जहाज छोड़कर भागे समुद्री डाकू

    -नौसेना की जांच पूरी होने के बाद बहरीन के लिए रवाना होगा लाइबेरियाई जहाज

    नई दिल्ली। अरब सागर में सोमालिया तट के पास अपहृत हुए लाइबेरियाई जहाज एमवी लीला नोरफोक को समुद्री डाकू भारतीय नौसेना की सिर्फ चेतावनी के बाद छोड़कर भाग गए हैं। डाकुओं से मुक्त होने के बाद ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ जहाज के भारतीय दल ने नौसेना को धन्यवाद दिया है। नौसेना की टीम जहाज की बिजली आपूर्ति और स्टीयरिंग गियर बहाल करने में लगी है। नौसेना की जांच पूरी होने के बाद लाइबेरियाई जहाज को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

    उत्तरी अरब सागर में सोमालिया से 300 समुद्री मील पूर्व में लाइबेरिया ध्वज वाले व्यापारिक जहाज एमवी लीला को अपहृत किया गया था। यह जहाज पोर्ट डु एको (ब्राजील) से बहरीन में खलीफा बिन सलमान के लिए जा रहा था। चालक दल ने 04 जनवरी की शाम को यूनाइटेड किंगडम समुद्री व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) पोर्टल पर जहाज पर पांच से छह समुद्री डाकुओं के सवार होने का संदेश दिया था। सोमालिया के पास व्यापारिक जहाज एमवी लीला का अपहरण होने का संदेश मिलने के बाद भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात प्लेटफार्मों ने अरब सागर में इस समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी।

    भारतीय नौसेना ने तत्काल एक समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) लॉन्च किया और जहाज की सहायता के लिए आईएनएस चेन्नई को मौके पर भेजने के लिए डायवर्ट कर दिया। विमान ने 05 जनवरी को सुबह जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और भारतीय समुद्री कमांडो ने अपहृत जहाज को समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज छोड़ने की चेतावनी जारी की है। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई अपने एंटी पाइरेसी गश्त से हटकर उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नोरफोक के पास शुक्रवार शाम को 3:15 बजे पहुंच गया।

    नौसेना के कमांडो ने अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक को अपने कब्जे में लेकर समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर एमक्यू 9 बी और इंटीग्रल हेलोस का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा। समुद्री डाकुओं के हमले का जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना में आक्रामक इरादा जताया। मरीन कमांडो मार्कोस की चेतावनी पर समुद्री डाकू जहाज पर सवार 11 भारतीय समेत 21 सदस्यीय चालक दल को सुरक्षित छोड़कर भाग निकले।

    कमांडर मधवाल के मुताबिक एमवी लीला नोरफोक के 11 भारतीयों समेत 21 सदस्यीय चालक दल को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। भारतीय नौसेना बल क्षेत्र में संदिग्ध जहाजों की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद एमवी लीला नोरफोक भारतीय नौसेना युद्धपोत की निगरानी में अपने गंतव्य के लिए यात्रा शुरू करेगा। बचाए गए भारतीयों में से एक ने कहा, “हम 24 घंटे तक फंसे रहे, लेकिन भारतीय नौसेना की सहायता के बाद हमें राहत मिली।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “भारतीय नौसेना पर गर्व है।”

    उन्होंने बताया कि मार्कोस कमांडो ने जहाज को अपने कब्जे में लेकर लाइबेरिया ध्वज वाले व्यापारिक जहाज एमवी लीला की जांच-पड़ताल शुरू की, जिसमें समुद्री डाकुओं के भाग जाने की पुष्टि हुई है। भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने जहाज की ऊपरी डेक, मशीनरी डिब्बों और केबिन की पूरी तरह से सफाई की। टीम को जहाज पर कोई समुद्री डाकू नहीं मिला। भारतीय नौसेना के विमानों की चेतावनी और आईएन युद्धपोत ने समुद्री डाकुओं को रात के दौरान भागने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद युद्धपोत आईएनएस चेन्नई लाइबेरियाई जहाज की बिजली आपूर्ति और स्टीयरिंग गियर बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक अपनी यात्रा शुरू करने में सहायता प्रदान कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक और साहेबगंज डीसी को ईडी का समन
    Next Article हमला मामले में बंगाल पुलिस ने ईडी के खिलाफ ही दर्ज की प्राथमिकी
    admin

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version