Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार : राज्यपाल
    रांची

    लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार : राज्यपाल

    adminBy adminJanuary 25, 2024Updated:January 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार है। लोगों को जाति, धर्म, संप्रदाय एवं प्रलोभन से ऊपर उठकर मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोकतंत्र सुदृढ़ होगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग निरंतर कार्य कर रहा है। राज्यपाल गुरुवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ कार्यक्रम बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष का थीम रखा है- ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’। इस थीम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित भी करें। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र का आधार जनमत है और जनमत का आधार मतदान है। एक योग्य व्यक्ति के मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है।

    उन्होंने कहा कि मतदाता को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग के जरिये तकनीकी का भी उपयोग किया जा रहा है। सी-विजिल, बूथ एप्प, वोटर हेल्पलाइन एप्प, सुविधा एप्प इत्यादि इनके उदाहरण है। मतदाता जागरुकता के परिणाम भी परिलक्षित हुए हैं। झारखंड में मतदाता सूची में 9,81,690 नए मतदाता जोड़े गए हैं। यहां 22 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 2,53,86,152 मतदाता हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के मतदाता सूची में उनका भी नाम सम्मिलित हो गया है एवं वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। उन्होंने नए मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ वितरित किया और सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सभी लोगों ने मतदाता दिवस पर प्रतिज्ञा भी ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश ने आंखें दिखायीं, राजद बैकफुट पर
    Next Article फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे जयपुर
    admin

      Related Posts

      स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

      April 20, 2026

      चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

      April 20, 2026

      झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त कैंसर जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version