-देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास
-वसुधैव कुटुंबकम की भावना खास
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है। हम एक हैं और एक रहेंगे। उत्तर प्रदेश में राम जन्मभूमि है, कृष्ण जन्मभूमि है और काशी भी है। गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम भी प्रयागराज में है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत में वसुधैव कुटुंबकम और सर्वधर्म समभाव की भावना सदियों से रही है। यह भावना हमारे स्थापत्य कला में झलकती है। ताजमहल के स्थापत्य कला का स्थान पूरे विश्व में अप्रतिम है। अयोध्या के राम मंदिर का स्थापत्य कला भी अद्वितीय है। राज्यपाल बुधवार को राजभवन में संयुक्त रूप से आयोजित उत्तर प्रदेश, दादरा, नगर हवेली और दमन-दीव के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री वाराणसी से सांसद हैं। उनके नेतृत्व में हम सभी भारतवासियों का आत्मसम्मान बढ़ा है। वाराणसी को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप जाना जाता है। उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभाओं की भी भूमि है। विगत दिनों विकास की गति यहां काफी तेज हुई है। कुशल राजनीतिक नेतृत्व, प्रशासन और जनता यदि साथ मिलकर कार्य करें, तो विकास की गति द्विगुणित हो जाती है। इस अवसर पर लोक गीत और लोक नृत्य की भी प्रस्तुति की गयी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



