Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»जिम्नास्टिक नेशनल चैम्पियनशिप : राकेश पात्रा ऑल-अराउंड में शीर्ष पर रहे, रेलवे ने आर्टिस्टिक टीम वर्ग में जीता स्वर्ण
    स्पोर्ट्स

    जिम्नास्टिक नेशनल चैम्पियनशिप : राकेश पात्रा ऑल-अराउंड में शीर्ष पर रहे, रेलवे ने आर्टिस्टिक टीम वर्ग में जीता स्वर्ण

    adminBy adminJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। सीनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक नेशनल चैम्पियनशिप के शुरुआती दिन मंगलवार को कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर के जिमनास्टिक सेंटर में कुछ आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिले।

    ओडिशा के राकेश कुमार पात्रा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि रेलवे ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पहले दिन 293.00 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज ने 292.10 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि मेजबान ओडिशा ने 290.40 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

    सिद्धार्थ दास, निदेशक, खेल एवं युवा सेवाएं, ओडिशा मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अविजीत पॉल और एएम/एनएस इंडिया के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    स्थानीय नायक राकेश ने 75.05 अंक अर्जित कर ऑल-अराउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज पर 12.15 अंक, पॉमेल हॉर्स पर 11.35, रिंग्स पर 14.15, वॉल्ट पर 12.75, पैरेलल बार्स पर 12.20 और हॉरिजॉन्टल बार्स पर 12.45 अंक दर्ज किए।

    शुरुआती दिन अपने प्रदर्शन पर राकेश ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैं ऑल-अराउंड में शीर्ष पर रहकर बेहद खुश हूं। यह उपलब्धि इसे और भी मधुर बनाती है क्योंकि मैंने इसे अपने घर पर, अपने लोगों के सामने हासिल किया है और उस स्थान पर जहां मैं प्रशिक्षण लेता हूं। मैं ओडिशा एएम/एनएस इंडिया जिमनास्टिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओडिशा सरकार, ओडिशा जिमनास्टिक एसोसिएशन और जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया से मिल रहे समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं अब चैंपियनशिप के अंतिम दिन व्यक्तिगत प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक हूं।”

    रेलवे के सिद्धार्थ वर्मा ने 74.75 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया, उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज पर 11.30, पॉमेल हॉर्स पर 12.90, रिंग्स पर 12.30, वॉल्ट पर 13.55, पैरेलल बार्स पर 12.75 और हॉरिजॉन्टल बार्स पर 11.95 अंक हासिल किए।

    सर्विसेज के गौरव कुमार 74.65 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज पर 12.40 अंक, पॉमेल हॉर्स पर 11.45, रिंग्स पर 12.55, वॉल्ट पर 12.45, पैरेलल बार्स पर 13.25 और हॉरिजॉन्टल बार्स पर 12.55 अंक दर्ज किए।

    ओलंपियन दीपा करमाकर और प्रणति नायक सीनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 के दूसरे दिन एक्शन में होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजापान में रन-वे पर दो विमान टकराए, लगी आग, एक के सभी 379 यात्री सुरक्षित, दूसरे के चालक दल के पांच सदस्यों की मौत
    Next Article ट्रक-बस टक्कर में जान गंवाने वाले 10 लोगों में तीन बच्चे भी
    admin

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026

      ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण

      May 18, 2026

      युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार का दावा- देश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त भंडार
      • TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा
      • टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे सुखेंदु शेखर सहित 14 सांसद
      • राज्यसभा की दो सीटों पर झारखंड में घमासान: बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और परिमल नथवानी मैदान में; नामांकन के बाद सियासी हलचल तेज
      • ‘गरीब कल्याण योजना’ मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version