Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सोरेन गिरफ्तार, सात घंटे पूछताछ के बाद इडी ले गयी साथ
    Top Story

    हेमंत सोरेन गिरफ्तार, सात घंटे पूछताछ के बाद इडी ले गयी साथ

    adminBy adminJanuary 31, 2024Updated:February 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गिरफ्तारी से पहले राजभवन जाकर दिया इस्तीफा
    -इडी की हिरासत में राजभवन पहुंचे थे हेमंत
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार किया गया है। इडी की टीम दोपहर करीब सवा एक बजे बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंची। उनसे रात 8 बजे तक पूछताछ की गयी। सूत्रों के मुताबिक इडी के अधिकाधिरियों ने पहले से हेमंत सोरेन से सवाल करने की पूरी तैयारी की थी। जमीन फर्जीवाड़ा से संबंधित कई सवाल उनसे पूछे गये। कई सवालों पर हेमंत सोरेन निरुत्तर थे। हेमंत सोरेन से दिल्ली से अचानक तथाकथित रूप से भूमिगत होने और उनके आवास से मिले 36 लाख रुपये के बारे में भी सवाल पूछे गये। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन ने कई सवालों का तो जवाब दिया, जबकि कुछ सवालों पर निरुत्तर हो गये। इडी उनके कई जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई। इसके बाद इडी ने उन्हें हिरासत में लेने की जानकारी दी। इडी की हिरासत में ही हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान इडी के अधिकारी उनकी गाड़ी में उनके साथ थे।
    20 जनवरी को भी हुई थी पूछताछ:
    गौरतलब है कि इडी ने हेमंत सोरेन से जमीन फर्जीवाड़ा में 20 जनवरी को लगभग 7.30 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद इडी ने उन्हें 29 से 31 जनवरी तक पूछताछ के लिए फिर से समय देने के लिए पत्र लिखा था। इस संबंध में इडी ने पत्र भेज कर उनसे कहा था कि आप 28 जनवरी तक हमें सूचित करें कि किस दिन पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। इस बीच हेमंत सोरेन 27 जनवरी को चार्टर प्लेन से दिल्ली चले गये। 28 जनवरी तक उन्होंने इडी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। समय सीमा खत्म होते ही इडी के अधिकारी हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए 29 जनवरी की सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे गये। उनकी तलाश झारखंड भवन और दिल्ली स्थित सांसद शिबू सोरेन के आवास पर भी की गयी, लेकिन हेमंत नहीं मिले। इसके बाद से उनकी किसी प्रकार की सूचना नहीं आ रही थी। अचानक वह 30 जनवरी की दोपहर रांची पहुंचे। इडी ने दिल्ली में हेमंत सोरेन की गाड़ी, घर से कुछ कागजात और 36 लाख रुपये जब्त किये थे।
    दिनभर रही गहमा-गहमी:
    हेमंत सोरेन से पूछताछ को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। इडी की पूछताछ के दौरान सत्ता पक्ष ( झामुमो, कांग्रेस, राजद) के सभी विधायक सीएमओ पर डटे रहे। वह किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में थे। उधर, सीएम आवास और राजभवन के आसपास झामुमो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। वह बीच-बीच में विरोध-प्रदर्शन करते हुए इडी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रशासन ने सीएम आवास और राजभवन के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। सभी प्रमुख जगहों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मुख्य सचिव, डीजीपी, डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों का मुख्यमंत्री आवास आना-जाना लगा रहा। इस बीच गृह सचिव अविनाश कुमार का अचानक तबादला किया गया। उधर, हेमंत सोरेन ने दिल्ली में अपने आवास पर इडी अधिकारियों की छापामारी के खिलाफ रांची के एससी-एसटी थाना में एफआइआर दर्ज करायी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एफआइआर की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह एफआइआर फर्जी है।
    गिरफ्तारी से पहले हेमंत पहुंचे राजभवन:
    हेमंत सोरेन गिरफ्तारी से पहले रात 8.30 बजे राजभवन पहुंचे। वह इडी की हिरासत में थे। वहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। उनका इस्तीफा तत्काल स्वीकार कर लिया गया। उनके साथ इडी के अधिकारी मौजूद थे। इस्तीफा देने के बाद हेमंत को इडी ने गिरफ्तार कर लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंपई सोरेन राज्य के नये मुख्यमंत्री बनेंगे, मुख्यमंत्री हेमंत ने दिया इस्तीफा , ईडी की हिरासत में हेमंत
    Next Article बजट के पहले शेयर बाजार में तेजी, उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी उछले
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version