Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तीन साल से एक ही जगह तैनात पदाधिकारियों के तबादले के निर्देश
    Top Story

    तीन साल से एक ही जगह तैनात पदाधिकारियों के तबादले के निर्देश

    adminBy adminJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -30 जनवरी के बाद सरकार को कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को देनी है : के रवि कुमार

    रांची। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तीन साल से अधिक समय से जमे पदाधिकारी और कर्मियों को चुनाव आयोग ने दूसरे जगह पदस्थापित करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत 30 जनवरी तक ऐसे सभी सरकारी सेवकों को हटाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग द्वारा दिए गए निर्देश की जानकारी राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी गई है।

    भारत निर्वाचन आयोग के इस निर्देश के बाद राज्य सरकार के द्वारा सभी विभागों में तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फिर बदल किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी के बाद सरकार के द्वारा ऐसे पदाधिकारियों को हटाने की कारवाई की जायेगी। ऐसे भी चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार 30 जनवरी के बाद सरकार को एक्शन टेकेन रिपोर्ट आयोग को देनी है, इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के द्वारा ट्रांसफर पोस्टिंग की कवायद शुरू कर दी गई है।

    आयोग ने सरकार से यह भी जानकारी मांगी है कि 30 जनवरी के बाद कितने ऐसे पदाधिकारी हैं जो तीन साल से अधिक समय से अभी तक पदस्थापित हैं और इसके पीछे की वजह क्या है। जाहिर तौर पर आयोग के इस निर्देश के बाद जो भी 30 जनवरी के बाद तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह पर जमे हुए पदाधिकारी पाये जाएंगे उन पर आयोग के द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग के द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही है। संभावना है कि 10 मार्च के बाद किसी भी दिन चुनाव की घोषणा आयोग के द्वारा की जायेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को गई थी और चार चरणों में मतदान संपन्न कराए गए थे, जिसे ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी 15 मार्च तक जरूर लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बज जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉकी ओलंपिक क्वालीफायर: चेक गणराज्य की महिला टीम पहुंची रांची
    Next Article राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी 5वें मेघालय गेम्स का उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version