सर्दी के दिनों में भी झारखंड में राजनीतिक तापमान बढ़ गयी है। सुत्रों के अनुसार ईडी किसी भी वक्त राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर सकती है। साथ ही हेमंत सोरेन ने भी ईडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। हालांकि, अब इस प्राथमिकी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस प्राथमिकी में कई गलतियां हैं। एक सबसे बड़ी गलती तो हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र को लेकर है।
दरअसल, हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हालांकि, उनके द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर में उनका विधानसभा क्षेत्र साहिबगंज बता दिया गया है। जबकि साहिबगंज तो कोई विधानसभा सीट ही नहीं है। बड़ी बात तो यह है कि गोंदा थाना ने इस प्राथमिकी को अप्रूव भी कर दिया है और इसके लिए आईओ तक बहाल कर दिया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



