Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोडरमा में उपायुक्त समेत कई पदाधिकारियों ने किया झंडोत्तोलन
    झारखंड

    कोडरमा में उपायुक्त समेत कई पदाधिकारियों ने किया झंडोत्तोलन

    adminBy adminJanuary 26, 2024Updated:January 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आवास एवं समाहरणालय परिसर में झंडा फहरायया। मुख्य समारोह बाघीटांड़ स्टेडियम में हुआ। यहां उपायुक्त ने तिरंगा फहराया और लोगों को सम्बोधित किया। उपायुक्त को पुलिस बल, एनसीसी कैडेट तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।

    इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने अनुमंडल कार्यालय में ध्वज फहराया कई स्कूलों के बच्चे हुए शामिल |

    झारखंड सशस्त्र पुलिस (देवघर), जिला पुलिस कोडरमा प्रथम प्लाटुन, जिला पुलिस कोडरमा द्वितीय प्लाटुन, गृह रक्षा वाहिनी कोडरमा, वन आरक्षी कोडरमा, सैनिक स्कूल तिलैया डैम, सेक्रेट हर्ट स्कूल झुमरी तिलैया, मेरिडियन स्कूल झुमरी तिलैया, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो ने मार्चपास्ट किया।

    बैंड ग्रुप में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, सेक्रेट हर्ट स्कूल झुमरी तिलैया, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जयनगर व मरकच्चो में बैंड का प्रदर्शन किया गया। परेड में सैनिक स्कूल तिलैया डैम ने प्रथम, झारखंड सशस्त्र पुलिस (देवघर) ने द्वितीय व जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने कोडरमा बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही परियोजना बालिका उच्च विद्यालय समीप स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

    पेंशनर समाज कार्यालय और आई स्कूल में झंडोत्तोलन

    कोडरमा। जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर समाज कार्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान तिरंगे को सलामी भी दी गई। इसके अलावा सहाना रोड स्थित द आई स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता तृप्ति सरकार ने झंडोत्तोलन किया।

    विभिन्न विभागों ने निकाली झांकी

    गणतंत्र दिवस पर बागीटांड स्टेडियम में डीआडीए, कोडरमा वन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, समग्र शिक्षा अभियान कोडरमा, परिवहन विभाग, जिला कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, कृषि उद्यान एवं मत्स्य एवं पशुपालन विभाग, नगर पर्षद, नगर पंचायत कोडरमा व उत्पाद विभाग द्वारा झांकी निकाली गयी। झांकी में डीआरडीए को प्रथम, उत्पाद विभाग को द्वितीय और वन प्रमंडल को पुरस्कार दिया गया।

    इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी व विभाग को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ नीरा यादव, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब होगा खेला नीतीश कुमार की रैली रद्द, JDU विधायकों को बुलाया पटना
    Next Article राज्यपाल राधाकृष्णन ने मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version