Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी
    Jharkhand Top News

    गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी के बड़े व्यवसायी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा मांगी गई है। प्रिंस खान दुबई से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है। मामले को लेकर व्यवसायी ने लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही सुरक्षा की मांग भी की है।

    लगातार धमकी भरा मैसेज भेज रहा गैंग
    व्यवसायी ने अपने एफआईआर में बताया कि प्रिंस खान ने व्हाट्सएप कॉल, मैसेज और वीडियो के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। भुगतान नहीं करने पर व्यवसायी एवं उनके पुत्र की हत्या करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में व्यवसायी कृष्ण गोपालका ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    दर्ज प्राथमिकी में कहा कि 14 सितंबर की दोपहर से धमकी मिलनी शुरू हुई है। व्यवसायी को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरे ऑडियो मैसेज और एक पुरानी घटना से संबंधित वीडियो भेजा गया है। धमकी देने वाले ने खुद को प्रिंस खान दुबई बताते हुए रंगदारी मांगी और धमकी दी कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो वह उन्हें और उनके बेटे को गोली मार देगा।

    दूसरे दिन मिला फायरिंग का वीडियो
    प्रिंस खान ने 15 सितंबर को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से पुन: धमकी भरे संदेश और वीडियो भेजा। इसमें हथियार लहराते हुए फायरिंग के दृश्य थे। वीडियो में प्रिंस खान ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उसका नंबर ब्लॉक किया गया या पुलिस में शिकायत की गई तो वह गोपालका परिवार की हत्या कर देगा। व्यवसायी का कहना है कि उनके बेटे को भी इन नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और धमकी भरे संदेश मिले हैं। आरोपी ने उनके घर और कार्यालय की वीडियो भेजते हुए कहा कि वह उन पर निगरानी रख रहा है। इससे पूरा परिवार भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है।

    जांच में जुटी पुलिस
    लालपुर थाना प्रभारी रूपेश ने बताया कि मामला गंभीर है। साइबर सेल की मदद से इन नंबरों का लोकेशन और पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह संगठित अपराध का मामला प्रतीत होता है। शिकायतकर्ता के आवेदन पर पुलिस जांच में जुट गई है।

    कौन है गैंगस्टर प्रिंस खान
    प्रिंस खान गैंग्स ऑफ वासेपुर का कुख्यात अपराधी है। कुख्यात प्रिंस खान धनबाद का रहने वाला है। लेकिन वह पिछले दो वर्षों से दुबई में बैठकर अपने गैंग का संचालन कर रहा है। इंटरनेशनल कॉल के जरिए वह कारोबारियों को दुबई से ही धमकाते रहता है। प्रिंस खान के ऊपर रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है, लेकिन अब तक वह इंटरपोल की गिरफ्त से भी दूर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतिलासन रायबाड़ी की 224 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा पर संकट
    Next Article पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान
    shivam kumar

      Related Posts

      तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

      April 17, 2026

      बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

      April 16, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने किया सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version