-सिल्ली विधानसभा स्तरीय अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच की बैठक
रांची। सामाजिक न्याय के मंत्र को स्थापित करना है। आपके अनुभवों को मैंने अपने चारों तरफ शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम किया है। मेरी चिंता राज्य के हित में बड़ी है। राजनीतिक और सामाजिक चेतना समय और स्थान के अनुसार बदलती रहती हैं। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सोनाहातू प्रखंड स्थित सती घाट में आयोजित सिल्ली विधानसभा स्तरीय अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच की बैठक के दौरान कहीं। सुदेश महतो ने कहा कि गांव में कोई भी जमीन परती ना रहे, इसका संकल्प लेना होगा। अभिमान हमारा सबसे बड़ा शत्रु है। अभिमान का परित्याग करना होगा। चिंता यह होनी चाहिए कि आप क्या देके जा रहे हैं, जिससे लोग आपको याद रखेंगे? हम सबों को राम-राज की परिकल्पना को मिल कर चरितार्थ करना होगा।
बुद्धिजीवी मंच के दिवंगत सदस्यों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया
सम्पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने एवं झारखंड को सुदृढ़ बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले बुद्धिजीवी मंच के दिवंगत सदस्यों के परिजनों को किया गया सम्मानित। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए मरणोपरांत उनके परिजनों को सुदेश महतो द्वारा प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
100वीं जयंती पर याद किये गये कर्पूरी ठाकुर
सुदेश कुमार महतो ने सामाजिक नान्य के प्रणेता जननायक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी को भारत रत्न मिलना उनके द्वारा आजीवन समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण की दिशा में किये गये अभूतपूर्व कार्यों के साथ ही देश के सभी गरीबों, पिछड़ों-वंचितों का भी सम्मान है। वे संपूर्ण जीवन सदन के अंदर एवं बाहर बिहार के दीन-हीन एवं शोषित जनता के लिए आवाज बुलंद करते रहे, संघर्ष करते रहें। मौके पर बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ डोमन सिंह मुंडा, पूर्व कुलपति डॉ यूसी मेहता, महासचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर यादव, पशुपतिनाथ महतो, जलेश्वर महतो, योगेंद्र नाथ महतो, वृंदावन महतो, सुशांत सिंह, गंगाधर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



