Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कोरबा : पुल के ऊपर खड़े ट्रक के पीछे घुसी यात्री बस, 20 से अधिक लोग घायल
    देश

    कोरबा : पुल के ऊपर खड़े ट्रक के पीछे घुसी यात्री बस, 20 से अधिक लोग घायल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा । कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे में हसदेव नदी पुल के ऊपर खड़े ट्रक के पीछे यात्री बस जा टकराई। हादसे में सासाराम से कोरबा की ओर आ रहे 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें कई यात्री बस में ही फंसे हुए थे। पुलिस और डायल 112 की टीम ने घायल यात्रियों इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करा दिया है।

    घटना बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 1. 30 बजे की है। बताया जा रहा है कि बस क्रमांक सीजी 15 डीएम 5271 का चालक सासाराम से यात्रियों को लेकर कोरबा आ रहा था। वह केंदई के समीप हसदेव पुल के ऊपर पहुंचा था। इसी दौरान कोहरे की वजह से चालक को सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। उसने तेज रफ्तार बस को ट्रक के पीछे घुसा दिया। ट्रक से भिड़ंत होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वे किसी तरह बस से निकलने का प्रयास करने लगे।

    घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं डायल 112 का आरक्षक रामसिंह श्याम चालक नीरज पांडे के साथ घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस और डायल 112 की टीम ने बस में फंसे यात्रियों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना में 6 महिला और 8 पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें डायल 112 और हाईवे एंबुलेंस के माध्यम से पोंडी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया । जहां से कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर किए जाने की बातें कहीं जा रही है।

    बांगो थाना प्रभारी श्री वर्मा का कहना है कि हादसे में घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया है, उनसे नाम पता हासिल करने के बाद परिजनों को भी सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोरंडा से 19 को निकलेगी श्रीराम दर्शन यात्रा
    Next Article 20 जनवरी को सीएम से ईडी करेगी पूछताछ , 19 जनवरी को आदिवासी संगठन राज भवन के पास करेंगे प्रदर्शन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version