कटकमदाग। प्रखंड के सलगावां पंचायत अंतर्गत ग्राम पकरार के पास सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत हो गयी। मृतक का नाम सूरज कुमार पिता बब्लू साव उम्र 24 वर्ष है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूरज कुमार पकरार से सलगावां की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा में एक मोटरसाइकिल चालक आ रहा था। दोनों के बीच आपस में टक्कर होने की वजह से सूरज कुमार घायल हो गया। घायल रेलकर्मी के सर में गंभीर चोट लगने से खून काफी नीकल रहा था। घायल रेलकर्मी को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बताते चलें की मृतक सूरज कुमार रेलवे में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी था तथा छुट्टी में घर आया हुआ था। दुर्भाग्य वस उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी जान चली गयी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले साल हर घंटे तकरीबन 53 एक्सीडेंट हुए जिसमें 19 लोगों की मौतें हो गयी। रिपोर्ट के अनुसार 2022-23 में देशभर में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,68,491 लोगों की जान चली गयी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



