Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»2014 से पहले होता था घोटाला, अब पुराने कीर्तिमान को तोड़ रहें खिलाड़ी : अनुराग ठाकुर
    देश

    2014 से पहले होता था घोटाला, अब पुराने कीर्तिमान को तोड़ रहें खिलाड़ी : अनुराग ठाकुर

    adminBy adminJanuary 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपये का पुरस्कार

    – चार डिप्टी एसपी तो तीन अन्य की भी नियुक्ति

    लखनऊ। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले घोटालों का दौर चलता था। पहले कोई कह भी नहीं सकता था कि एक दिन उत्तर प्रदेश में खिलाड़ी करोड़ों के ईनाम पाएंगे। अब कड़ी मेहनत और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मदद से देश के खिलाड़ी पुराने कीर्तिमान को तोड़ रहे हैं।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में खिलाड़ियों को सबसे अधिक ईनाम राशि देने वाले राज्यों में है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।

    पहले लोग खरीदते थे नौकरी, आज नौकरी के साथ पैसा भी दे रही सरकार : योगी
    पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की 16 फीसदी आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है। हमारे खिलाड़ियों ने 25 फीसदी मेडल हासिल किए हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप जो काम किए गए हैं उन्हीं के परिणाम हैं। पहले पैसा देकर लोग नौकरी खरीदते थे। आज सरकार नौकरी भी दे रही है पैसा भी।

    सफलता के शिखर पर मुस्कुराई मेधा
    समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 75 लाख से लेकर साढ़े चार करोड़ रुपये तक के ईनाम पाकर खिलाड़ियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता और प्रतिभाग करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नागा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि मिली। डेढ़ करोड़ और तीन करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार पााने वाले खिलाड़ियों की संख्या अधिक थी। सात खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भी मिले। इनमें से चार की नियुक्ति डिप्टी एसपी के पद पर हो रही है। अन्य को जिला युवा कल्याण अधिकारी और यात्री-माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिल रही है।

    मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी पुरस्कार पाने वालों में शीर्ष पर
    राज्य सरकार एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये का पुरस्कार देती है। वहीं पुरस्कार पाने वालों में सबसे ज्यादा 4.50 करोड़ रूपये की धनराशि मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी को मिली। पारुल ने एशियाई खेल में 5000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक जीता था।

    वहीं एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले वाराणसी के हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय, जैवलिन थ्रोअर मेरठ की अन्नू रानी, क्रिकेट अलीगढ़ के रिंकू सिंह और आगरा की दीप्ति शर्मा, कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल, बागपत के निशानेबाज अखिल कुमार को तीन-तीन करोड़ रूपये के पुरस्कार दिए गए। पैरा एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी एवं आईएएस अफसर सुहास एलवाई व जैवलिन थ्रोअर प्रवीन कुमार को भी तीन-तीन करोड़ रूपये दिए गए।

    प्रशिक्षक को भी पु़रस्कार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि
    एशियाई खेलों में गए प्रशिक्षकों को पहली बार नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यही नहीं, एशियाई खेल और पैरा एशियाई खेल में प्रतिभाग करने वाले हर खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

    एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में उप्र का जलवा
    एशियाई खेलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक झटके। जबकि 16 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया था। पैरा एशियाई खेलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी दो स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक लेकर आए। जबकि 18 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया था।

    एशियाई खेलों के पदक विजेता
    पारुल चौधरी को एथलेटिक्स में एक स्वर्ण और एक रजत, अन्नू रानी को एथलेटिक्स में एक स्वर्ण, दीप्ति शर्मा क्रिकेट में स्वर्ण, ललित उपाध्याय हॉकी में स्वर्ण, रिंकू सिंह क्रिकेट में स्वर्ण, अखिल श्योरण शूटिंग में स्वर्ण, अजय सरोज एथलेटिक्स में रजत, कार्तिक कुमार एथलेटिक्स में रजत, पुनीत कुमार नौकायन में एक रजत और एक कांस्य, नीरज नौकायन में रजत, नितिश कुमार नौकायन में रजत, अरविंद सिंह नौकायन में रजत, प्राची एथलेटिक्स में रजत, वंतिका अग्रवाल शतरंज में रजत, किरन बालियान एथलेटिक्स में कांस्य, सीमा पुनिया एथलेटिक्स में कांस्य, गुरवीर सिंह एथलेटिक्स में कांस्य, अर्जुन सिंह क्याकिंग कनोइंग में कांस्य, रामबाबू एथलेटिक्स में कांस्य, एबाद अली नौकायन में कांस्य, खुशबू सेपक टाकरा में कांस्य, वंदना कटारिया हॉकी में कांस्य पदक मिला।

    पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता
    सुहास एलवाई बैडमिंटन में स्वर्ण, प्रवीण कुमार एथलेटिक्स में स्वर्ण, प्रदीप कुमार एथलेटिक्स में रजत, सिमरन एथलेटिक्स में रजत, जैनब खातून पावरलिफ्टिंग में रजत, सूरज सिंह तीरंदाजी में रजत, अजीत सिंह एथलेटिक्स में कांस्य, पुष्पेंद्र सिंह एथलेटिक्स में कांस्य, श्रेयांश त्रिवेदी एथलेटिक्स में दो कांस्य पदक मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाह और नड्डा से मिले चिराग, बिहार की स्थिति पर अपनी चिंताओं से कराया अवगत
    Next Article बिहार के मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच नहीं हो पा रहा संवाद : जयराम रमेश
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version