भारतीय संविधान को पूरी तरह लागू हुए 74 साल पूरे हो चुके हैं। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुए मुख्य समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड में भारत की सैन्य ताकत से लेकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पूरी भव्यता के साथ दिखी। परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की 9 झांकियां शामिल हुईं। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हुईं, उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल थीं। भारतीय वायु सेना के ‘फ्लाई-पास्ट’ के दौरान करीब 15 महिला पायलट भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल थीं।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर कर्तव्य पथ पर इस भव्य कार्यक्रम के गवाह बने। इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले 7 दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है। यह छठा मौका था जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बना है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

