Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एसबीआई के सीएसपी से 4.40 लाख की लूट, तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
    Top Story

    एसबीआई के सीएसपी से 4.40 लाख की लूट, तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

    adminBy adminJanuary 19, 2024Updated:January 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खजुरी नौडीहा पुलिस पिकेट के समीप एसबीआई के एक ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) में शुक्रवार को दिनदहाड़े 4.40 लाख की लूट हो गयी। इस घटना को तीन अपराधियों ने अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गयी है। 24 घंटे पहले गुरुवार को छतरपुर बाजार में थाना के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने हरिहरगंज के व्यवसायी शुभम गुप्ता पिता शंकर गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के तुरंत बाद लूट की वारदात से पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है।

    पिस्टल सटाकर लूट की वारदात
    खजुरी पुलिस पिकेट से सटे और हाईस्कूल के सामने नागेन्द्र कुमार यादव के सीएसपी में पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना हुई। सीएसपी में आते ही अपराधियों ने संचालक को पिस्टल सटाया और फिर बैग से 3.35 लाख रूपए लूट लिए एवं पांच हजार रुपए संचालक के पैकेट से लूटे। जिस समय घटना हुई, उस वक्त केन्द्र पर एक व्यक्ति पैसे निकालने आया था। लूट की घटना के बाद अपराधियों ने संचालक एवं ग्राहक को केन्द्र में बंद करके फरार हो गए। भागने से पहले ग्राहक का मोबाइल लूटकर बाहर फेंक दिया था, जबकि संचालक का मोबाइल घटनास्थल से 600 मीटर दूर फेंका मिला। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मोबाइल ढूंढा।

    भागने के क्रम में उठायी गिरी हुई नोट की गड्डी
    ग्रामीणों के अनुसार लूटपाट के बाद अपराधी नोटों का बंडल लेकर भाग रहे थे। छतरपुर-पांडू मार्ग पर छतरपुर की ओर भागने के दौरान इमली के पास नोट का एक बंडल गिर गया था। अपराधी उसे उठाने के लिए दोबारा लौटे। वहां पर कुछ ग्रामीण थे। ग्रामीणों ने जब गिरे हुए बंडल के बारे में पूछा तो अपराधियों ने बताया कि भट्ठे पर मजदूरों को पेमेंट देने जा रहे हैं। ग्रामीणों को झांसे में लेकर अपराधी भाग निकले। हालांकि पीछे से शोर मचाते हुए सीएसपी संचालक भी आया, लेकिन तबतक काफी देर हो गयी थी। ग्रामीणों के बताये लोकेशन के आधार पर माइंस जाने वाली सड़क की ओर अपराधियों को ढूंढा गया, लेकिन कोई अता पता नहीं चला।

    सूचना मिलने पर नौडीहा-खजुरी के मुखिया हरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुखिया ने बताया कि घटना 12.30 बजे हुई। घटनास्थल से सटे खजुरी पुलिस पिकेट है। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर तत्काल नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि पिकेट की पुलिस को सूचना देने के बाद भी छतरपुर थाना से जबतक मैसेज नहीं मिलता, कार्रवाई के लिए नहीं निकलती है। पिकेट की पुलिस निष्क्रिय है।

    सीएसपी संचालक नागेन्द्र ने बताया कि घटना के बाद उसे केन्द्र में ही बंद कर दिया गया था। खिड़की खोलकर शोर मचाने के बाद आसपास के लोगांे ने केन्द्र का बाहर से दरवाजा खोला। चार पांच किलोमीटर तक अपराधियों को ढूंढा गया, लेकिन कोई अतापता नहीं चला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपराष्ट्रपति शनिवार को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे
    Next Article ईडी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा पत्र
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version