Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नए साल पर आज भारत की नई उड़ान, ब्लैक होल्स पर दस्तक की तैयारी
    देश

    नए साल पर आज भारत की नई उड़ान, ब्लैक होल्स पर दस्तक की तैयारी

    adminBy adminJanuary 1, 2024Updated:January 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत आज नए वर्ष का स्वागत करने के साथ देश के पहले एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सेटेलाइट) मिशन का आगाज करने जा रहा है। साल 2024 के पहले दिन खगोल विज्ञान की दुनिया में भारत की यह बड़ी छलांग होगी। इससे पहले दुनिया साल 2023 में भारत की चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना चुकी है।

    एक्सपोसेट एक्स-रे स्रोत का पता लगाने और ‘ब्लैक होल’ की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा। यह मिशन करीब पांच वर्ष का होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर पूर्व में स्थित अंतरिक्ष केंद्र से आज (सोमवार) सुबह करीब नौ बजकर 10 मिनट पर एक्सपोसेट को लॉन्च करेगा।

    ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी58 राकेट एक्सपोसेट और 10 अन्य उपग्रहों के साथ अपनी 60वीं उड़ान भरेगा और इन उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षाओं में स्थापित करेगा। प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे की उल्टी गिनती रविवार को शुरू हो चुकी है। इसरो के वैज्ञानिकों ने रविवार को तिरुपति मंदिर में पूजा की। एक्सपोसेट का मकसद अंतरिक्ष में एक्स-रे स्रोतों के ध्रुवीकरण की जांच करना है। इसरो के अलावा अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दिसंबर 2021 में सुपरनोवा विस्फोट के अवशेषों, ब्लैक होल से निकलने वाले कणों और अन्य खगोलीय घटनाओं का ऐसा ही अध्ययन किया था।

    देश की की चार अंतरिक्ष स्टार्टअप कंपनियां पीएसएलवी-सी58 मिशन पर उपग्रहों को उनकी वांछित कक्षाओं में रखने वाली सूक्ष्म उपग्रह उप प्रणाली (माइक्रोसेटेलाइट सबसिस्टम), प्रक्षेपक (थ्रस्टर) या छोटे इंजन और उपग्रहों को विकिरण से बचाने वाली जैसी खूबियों को दर्शाने के लिए अपने अंतरिक्ष उपकरण (पेलोड) को शुरू करने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों में हैदराबाद की ध्रुव स्पेस , बेंगलुरु की बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस, मुंबई की इंस्पेसिटी स्पेस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और हैदराबाद की टेकमीटूस्पेस शामिल है।

    बताया गया है कि 44.4 मीटर लंबा पीएसएलवी राकेट उड़ान भरने के लगभग 21 मिनट बाद सबसे पहले प्रमुख उपग्रह को 650 किलोमीटर की निचली पृथ्वी कक्षा में तैनात करेगा। इसके बाद में विज्ञानी पीएसएलवी आर्बिटल एक्सपेरिमेंटल माड्यूल-3 (पीओईएम-3) प्रयोग के लिए राकेट के चौथे चरण को फिर से शुरू करके उपग्रह को लगभग 350 किलोमीटर की निचली ऊंचाई पर लाएंगे।

    यह राकेट पीएसएलवी-डीएल संस्करण है। इसका भार 260 टन है। उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष एजेंसी ने अप्रैल 2023 में पीएसएलवी-सी55 मिशन में पीओईएम-2 का उपयोग करके इसी तरह का सफल प्रयोग किया था। पीओईएम (पीएसएलवी कक्षीय प्रायोगिक माड्यूल) इसरो का प्रायोगिक मिशन है। इसका प्रयोग पीएसएलवी के चौथे चरण के दौरान प्लेटफार्म के रूप में किया जाता है। पीएसएलवी चार चरण का राकेट है। इसके पहले तीन चरण प्रयोग के बाद समुद्र में गिर जाते हैं और अंतिम चरण (पीएस4) उपग्रह को कक्षा में प्रक्षेपित करने के बाद अंतरिक्ष में कचरा (कबाड़) बन जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड को मिलेंगें सात नये विश्वविद्यालय
    Next Article एचईसी सप्लाईकर्मी तीन को मुख्यालय के समक्ष करेंगे प्रदर्शन
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version