Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ईडी के विरोध में आदिवासी संगठनों ने मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक निकाला आक्रोश मार्च
    Jharkhand Top News

    ईडी के विरोध में आदिवासी संगठनों ने मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक निकाला आक्रोश मार्च

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में आदिवासी संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक आक्रोश मार्च निकाला। ईडी के मुख्यमंत्री को समन भेजने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग एकजुट हुए हैं। सभी सरना झंडा और तख्तियां लिए हुए थे। तख्तियां में लिखा था कि आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो, केंद्र सरकार होश में आओ।

    मौके पर केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुम बढे चलो हम तुम्हारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है। यदि केंद्र की भाजपा सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में विरोध का स्वरूप और तेज होगा। उन्होंने कहा कि ईडी वाले भाजपा शासित राज्यों का रास्ता क्यों भूल जाते हैं। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ पर आदिवासी समाज की नजर है। यदि ईडी ने मुख्यमंत्री को अपमानित करने की कोशिश की तो जिस तरह से बंगाल में ईडी पर पत्थर चला था, यहां तीर-धनुष चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाथ भी लगाया गया तो झारखंड में आग लगा देंगे।

    उल्लेखनीय है कि जमीन से जुड़े मामले में बयान दर्ज कराने के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एक के बाद एक आठ समन भेजा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 20 जनवरी को ईडी को मुख्यमंत्री आवास आकर पूछताछ करने पर सहमति दी है। ऐसे में आदिवासी संगठन इस बात को लेकर आक्रोश जता रहे हैं कि केंद्र के इशारे पर ईडी काम कर रहा है और एक आदिवासी मुख्यमंत्री की छवि खराब की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के मामले में याचिकाकर्ता की हस्तक्षेप याचिका स्वीकृत
    Next Article रामराज्य से मिली सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास की प्रेरणा : मोदी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की

      July 18, 2025

      एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल

      July 18, 2025

      मर चुकी हैं भाजपा नेताओं की मानवीय संवेदना : कांग्रेस

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की
      • एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल
      • नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
      • ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान
      • टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version