Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धनबाद के मधुबन में हिंसक झड़प मामले में थाना प्रभारी समेत 2 अफसर सस्पेंड
    Top Story

    धनबाद के मधुबन में हिंसक झड़प मामले में थाना प्रभारी समेत 2 अफसर सस्पेंड

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद : धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के में हिल टॉप आउटसोर्सिंग की चहारदीवारी बनाने के विवाद में हुई हिंसक झड़प मामले में मधुबन के थाना प्रभारी समेत 2 पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। मधुबन थाना के प्रभारी पुलिस अवसर निरीक्षक पिकु प्रसाद और धर्माबांध ओपी के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार को धनबाद के एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी गई है।

    हिलटॉप आउटसोर्सिंग सीमांकन के दौरान हुई थी हिंसक झड़प
    एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 9 जनवरी 2025 को धनबाद जिले के मधुबन (धर्माबांध ओपी) के बाबूडीह गांव में हिलटॉप आउटसोर्सिंग के सीमांकन के दौरान वर्चस्व स्थापित करने के लिए दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। मोहम्मद शेख तौहीद उर्फ डब्ल्यू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कारू यादव के समर्थकों में हुई झड़प में बाबूडीह के रहने वाले सुभाष सिंह को गोली लगने की सूचना है।

    उपद्रवियों ने जला दिया था आजसू कार्यालय
    एसएसपी कार्यालय ने यह भी कहा है कि हिंसक झड़प में आजसू पार्टी के कार्यालय को जला दिया गया। इस घटना में उपद्रवियों/असामाजिक तत्वों के हमले में बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में मधुबन के थाना प्रभारी पिकु प्रसाद और धर्माबांध ओपी के प्रभारी कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

    मधुबन हिंसक झड़प मामले में 3 केस दर्ज
    इस मामले में 3 केस दर्ज किए गए हैं। मधुबन (धर्माबांध ओपी) थाने में 9 जनवरी 2025 को केस नंबर 1/2025, 2/2025 और 3/2025 दर्ज किए गए।

    केस नंबर 1/2025 में बीएनएस 2023 की धाराओं 191(2)/ 191(3)/ 190(2)/ 132/ 127(1)/ 117 (2)/ 109(1)/ 61 और 27 आर्म्स एक्ट और 3/4 एक्सप्लोसिव सब्स्टेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    केस नंबर 2/2025 में बीएनएस 2023 की धाराओं 191(2)/ 191(3)/ 190/ 121(2)/ 132/ 127(1)/ 117(2)/ 109(1)/ 61 के तहत केस दर्ज किया गया है।
    केस नंबर 3/2025 में बीएनएस 2023 की धाराओं 191(2)/ 191(3)/ 190/ 324(5) और 326 के तहत केस रजिस्टर किया गया है।

    मधुबन हिंसा मामले में हिरासत में लिए गए 17 में से 6 गिरफ्तार
    धनबाद पुलिस ने बताया है कि मधुबन हिंसा मामले में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किए गए इन सभी 6 लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम श्याम कुमार चौहान (34), रवींद्र यादव (30) और निताई सिंह (56), शेख खालिद (45), हेमंत कुमार ग्याली (35) और सुभाष सिंह हैं। श्याम चौहान पांडुआ बिट्ठा, रवींद्र यादव आशाकोठी खटाल, निताई सिंह बाबूलीडह, खालिद खरखरी बस्ती, हेमंत कुमार ब्राह्मणडीह और सुभाष सिंह सुगियाडीह का रहने वाला है। सुभाष के पैर में गोली भी लगी है। सुभाष पर गोलीबारी में शामिल रहने का आरोप है। पुलिस ने 18 जली हुई मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक की अनुशंसा पर बनेंगे पुल, ग्रामीण कार्य विभाग ने जारी किया निर्देश
    Next Article रांची उपायुक्त ने शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन

      June 5, 2026

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version