Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»26 जनवरी कल, कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस परेड के स्वागत के लिए तैयार 
    देश

    26 जनवरी कल, कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस परेड के स्वागत के लिए तैयार 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 25, 2025Updated:January 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी की सुबह दुनिया भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य कौशल को देखेगी। इस साल गणतंत्र दिवस पर संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने और जनभागीदारी पर विशेष फोकस किया है। समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोलो सुबियंतो होंगे।

    रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, इंडोनेशिया से 160 सदस्यीय मार्चिंग दल और 190 सदस्यीय बैंड दल भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों के साथ कर्तव्य पथ पर परेड में हिस्सा लेंगे। विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की 31 झांकियां भाग लेंगी। झांकियों की विषय वस्तु ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है। राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के 75वें वर्ष के आधिकारिक लोगो के बैनर वाले गुब्बारे छोड़े जाएंगे। कार्यक्रम का समापन 47 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ होगा।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पारंपरिक बग्गी में कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगी और एक औपचारिक मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेंगी। इसमें सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, सहायक नागरिक बल, एनसीसी और एनएसएस की इकाइयां शामिल होंगी। राष्ट्र और समाज निर्माण में विशेष योगदान करने वालों को सम्मानित करने के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष मेहमानों को इस कार्यक्रम को देखने के लिए सरकार के विशेष मेहमानों के रूप में आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत देश के विभिन्न हिस्सों के 300 सांस्कृतिक कलाकार ‘सारे जहां से अच्छा’ संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए करेंगे।

    संस्कृति मंत्रालय संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से ‘जयति जया ममः भारतम’ शीर्षक से 5000 कलाकारों के साथ 11 मिनट के सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन करेगा।

    गणतंत्र दिवस समारोह का समापन ‘बीटिंग रिट्रीट समारोह’ के साथ होगा। यह समारोह 29 जनवरी को विजय चौक पर होगा। दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट के दिन शाम को 6ः15 बजे बिगुल बजाकर राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया जाएगा। संगीतमय धुन में राष्ट्रगान गाया जाएगा।

    गणतंत्र दिवस समारोह का गवाह बनने के लिए राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट विद्यार्थियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। फाइनलिस्ट टीमों में से झारखंड की लड़कियों की एक टीम राष्ट्रपति के मंच के सामने प्रदर्शन करेगी और दो टीमें विजय चौक के पास कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के साथ प्रदर्शन करेंगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अपने आवास पर गणतंत्र दिवस समारोह के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम कैडेट्स, झांकी कलाकारों और जनजातीय अतिथियों आदि से मुलाकात कर चुके है। दिल्ली कैंट स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में 27 जनवरी को ‘युवा शक्ति-विकसित भारत’ की थीम पर एनसीसी रैली भी होनी है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी एनसीसी की विविध गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

    मेट्रो और डीटीसी की फेरी सेवाः 26 जनवरी की सुबह 04:00 बजे से पूरी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। दिल्ली मेट्रो के पार्किंग स्थल पूरे दिल्ली में नियमित दरों पर शुल्क के आधार पर खुलेंगे। पार्क और राइड योजना की सुविधा इस वर्ष भी रहेगी। आमंत्रित अतिथि अपने वाहन पालिका पार्किंग, कनॉट प्लेस और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र (गेट-14 और 15) में पार्क कर सकेंगे। यहां से वह डीटीसी बसों के माध्यम से फेरी सेवाओं (पिक एंड ड्रॉप) का उपयोग करेंगे। फेरी सेवाएं सुबह 6:00 बजे शुरू होंगी और 8:30 बजे बंद हो जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकोट में 2 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए
    Next Article उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, 54 केंद्रों पर गिनती
    shivam kumar

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद
      • भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा
      • बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म
      • झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version