Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमित शाह आज गुजरात में करेंगे हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला और कैंसर अस्पताल का उद्घाटन
    देश

    अमित शाह आज गुजरात में करेंगे हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला और कैंसर अस्पताल का उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 23, 2025Updated:January 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज सूरत में कैंसर अस्पताल समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद शाह सुबह अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय मैदान पर ‘हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला’ का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यालय ने जारी विज्ञप्ति में दी।

    विज्ञप्ति के अनुसार, गृहमंत्री शाह अपराह्न लगभग1:30 बजे सूरत पहुंचेंगे और डुमस रोड पर नवनिर्मित कैंसर अस्पताल और धर्मशाला का उद्घाटन करने के बाद जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद लौटेंगे और शाम चार बजे साबरमती और न्यू रणिप क्षेत्र में दो अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। वो रणिप क्षेत्र में जल निकासी और जल संरक्षण से जुड़ी दो परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। रणिप के सरदार चौक पर अहमदाबाद नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने के बाद शाह जनसभा को संबोधित करेंगे।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थलतेज क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बने एक नए खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण अहमदाबाद नगर निगम ने कराया है।

    अहमदाबाद ब्यूरो के अनुसार, अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम अहमदाबाद पहुंच गए। वो आज 651 करोड़ रुपये के विकास प्रकल्पों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। आज शाह सूरत और अहमदाबाद में आयाेजित कुल आठ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता यग्नेश दवे के अनुसार शाह आज सबसे पहले सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के मेमनगर में गुजरात यूनिवर्सिटी मैदान में हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान की ओर से आयोजित मेला का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरेश भैयाजी जोशी और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article28 जनवरी से 2 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द
    Next Article रेबिका पहाड़िन की हत्या के आरोपी मुस्तकीम अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बेल पर किया इंकार
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में पांच प्रमुख धार्मिक दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव

      June 25, 2025

      प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक

      June 24, 2025

      असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक्सिओम मिशन-4 उड़ान को तैयार, शुभांशु शुक्ला पर देश की नजर
      • टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी
      • जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री
      • झारखंड के दक्षिण- पश्चिमी जिलों में 26 को भारी बारिश की आशंका
      • बांग्लादेश में पांच प्रमुख धार्मिक दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version