Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कला हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा: राज्यपाल
    झारखंड

    कला हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा: राज्यपाल

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि कला हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। चित्रकला के माध्यम से बच्चे अपने विचारों, भावनाओं और कल्पनाओं को व्यक्त करते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय दिया है।

    राज्यपाल शनिवार को परीक्षा पे चर्चा, 2025 के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टेंडर हार्ट सेकेंडरी स्कूल में आयोजित “आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता” के पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनकी सृजनात्मक क्षमता को निखारने में सहायक होती हैं। गंगवार ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेता बनना नहीं है, बल्कि इसमें भाग लेना और सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।

    राज्यपाल ने इस आयोजन के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और उत्कृष्टता का विकास ऐसे आयोजनों से ही संभव है।

    समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, टेंडर हार्ट सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष सुधीर तिवारी समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, प्रतिभागी और अभिभावक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व सीएम रघुवर दास ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई
    Next Article राजगीर में स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय को यूजीसी से मिली मान्यता
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

      July 28, 2025

      पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

      July 28, 2025

      परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version