Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फर्जी बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने का मामला हुआ उजागर
    Top Story

    फर्जी बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने का मामला हुआ उजागर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के हुसैनाबाद प्रखंड संसाधन केंद्र हुसैनाबाद (उत्तर) में कार्यरत जय माता दी कंपनी और परियोजना से नियुक्त कर्मियों के जरिये फर्जी बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने का मामला उजागर हुआ है। यह घोटाला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) के सतर्क निरीक्षण के बाद सोमवार को सामने आया।

    जांच के दौरान पाया गया कि कर्मचारी फर्जी अंगूठे (बायोमैट्रिक थंब प्रिंट) बनवाकर रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। ये फर्जी अंगूठे माचिस के डब्बे में छिपाकर रखे गए थे और इन्हें बायोमैट्रिक मशीन पर उपयोग किया जा रहा था।

    इस पूरे फर्जीवाड़े में कई कर्मियों की संलिप्तता पाई गई है। इनमें डेटा ऑपरेटर, एमडीएम ऑपरेटर, रिसोर्स शिक्षक, लेखापाल, लिपिक आदि शामिल हैं।

    गत 12 सितंबर 2024 को प्रखंड कार्यालय में कागज खोजने के दौरान यह खुलासा हुआ। रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर ने बक्से में रखे फर्जी अंगूठों और उनके साथ लगे संकेतों को देखा। उन्होंने इस संदर्भ में जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद इन फर्जी अंगूठों को कब्जे में लिया गया। जांच में जिन कर्मियों की संलिप्तता पाई गई है, उनमें विनोद कुमार (रिसोर्स शिक्षक), अभय कुमार सिंह (एमडीएम ऑपरेटर), शनी कुमार दास (डेटा ऑपरेटर), रंजना भारती (बीपीएम), दीपक कुमार मिश्रा (लिपिक), जयराम मेहता (बीपीएम), रंजन कुमार सिंह (लेखापाल) एवं श्रीकांत कुमार (एमआईएस) का नाम शामिल है।

    रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर ने बताया कि इन कर्मियों ने घटना उजागर होने के बाद उन पर दबाव बनाया और धमकी दी कि यदि यह बात अधिकारियों तक पहुंची, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि यह कृत्य न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि विभाग के साथ धोखाधड़ी भी है।

    माचिस के डिब्बे में रखे गए फर्जी अंगूठों और उनके उपयोग से संबंधित प्रमाण और बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने के लिए उपयोग किए गए उपकरणों की सूची बतौर साक्ष्य के रूप आवेदन के साथ संलग्न किया गया है। यह मामला शिक्षा विभाग में हो रही लापरवाहियों और भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है। विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    अब देखना यह है कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है और विभाग इस प्रकार के फर्जीवाड़ों को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

    उल्लेखनीय है कि बीईईओ ने उक्त मामले को 12 सितंबर को ही अपने पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया था। किंतु उसे ठंढे बस्ते में डाल दिया गया। पुनः हुसैनाबाद के बीईईओ ने 30 दिसंबर को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त गंभीर मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए करने का आग्रह किया तो उल्टे बीईईओ के खिलाफ ही कार्रवाई हो गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसडीओ अशोक कुमार के गिरफ्तारी को लेकर धरना
    Next Article रांची उपायुक्त से मिले एनयूएसआरएल के वीसी
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version