Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को 2500 रुपये, रसोई गैस 500 रुपये में देने का वादा 
    देश

    दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को 2500 रुपये, रसोई गैस 500 रुपये में देने का वादा 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में जाति जनगणना कराने का भी किया वादा
    नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, गरीब परिवार की एक महिला को प्रत्येक माह 2500 रुपये, रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में और सभी को सस्ते एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए 100 इंदिरा कैंटीन खोलने का वादा किया गया है।

    घोषणा पत्र में पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं। इसमें प्यारी दीदी योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद, जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज, युवा उड़ान योजना के तहत बेरोजगार युवक को एक साल तक प्रतिमाह 8,500 रुपये का स्टाइपेंड, महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ़्त राशन किट और घरों में 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने का भी वादा किया है।

    घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि दिल्ली में ठेका नौकरियां खत्म कर सभी नौकरियों को नियमित किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और वंचित लोगों के लिए नई पेंशन योजना शुरू कर प्रतिमाह 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। वर्तमान में ऐसे लोगों को पेंशन के तौर पर 2,500 रुपये दिए जाते हैं। विधवाओं की बेटियों को शादी के लिए शगुन के तौर पर हम 1.1 लाख रुपये देंगे। दिल्ली भर में 100 इंदिरा कैंटीन स्थापित की जाएंगी। इन कैंटीनों में एक प्लेट भोजन की कीमत 5 रुपये होगी। 7.5 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को अच्छे अवसर दिए जाएंगे। दिल्ली में जाति जनगणना कराई जाएगी।

    कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि आज ‘गारंटी’ शब्द सभी पार्टी इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में किया था। उन्होंने कहा कि हम जनता तक ये संदेश देना चाहते थे कि कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है।

    उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस एक कानून गारंटी के रूप में लाई थी, जो पास हुआ था और उसका नाम ‘राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ था। गारंटी का मतलब- ये जनता का एक अधिकार है। अगर उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए जाएं तो वे कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने दिल्ली के लिए 5 गारंटी दी हैं।

    जयराम ने कहा कि दिल्ली में आज व्यापार करने में आसानी नहीं, सांस लेने में आसानी महत्व रखता है। प्रदूषण और संदूषण के मामले में दिल्ली सर्वोपरि है। ये भाजपा और आआपा सरकार की नीतियों का नतीजा है। इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जब शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं, तब यमुना एक्शन प्लान की शुरुआत हुई थी। पहली बार किसी महानगर में 7,000 सीएनजी बस शुरू की गईं थीं। यमुना एक्शन प्लान, सीएनजी बस और दिल्ली मेट्रो के जरिए यहां तेजी से प्रगति हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article(कैबिनेट) इथेनॉल की कीमत बढ़ी, अब 57.97 रुपये प्रति लीटर मिलेगा
    Next Article सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
    shivam kumar

      Related Posts

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025

      गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

      May 9, 2025

      मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version