Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
    Jharkhand Top News

    नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 1, 2025Updated:January 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। नव वर्ष के पहले दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु देर रात कतारबद्ध होने लगे थे। सुबह 4 बजे बाबा मंदिर का पट खुला। इसके बाद स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने कांचाजल पूजा की। फिर सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। श्रद्धालुओं की कतार 2 किलोमीटर दूर तक फैली हुई थी। नव वर्ष में बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर उपायुक्त विशाल सागर बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। विधि- व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डीसी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सभी प्रकार की गतिविधियों का जायजा लिया। बाबा मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में सुलभ जलार्पण को लेकर की गयी व्यस्थाओं का भी जायजा लिया।

    उपायुक्‍त ने बाबा मंदिर प्रांगण अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का निर्देश अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया, ताकि बाबा मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाये रखने, मंदिर में पॉलिथीन एवं थर्मोकॉल की जगह दौना, पत्तल, मिट्टी, बांस की डलिया उपयोग के अलावा मंदिर के संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

    नववर्ष पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में अप्रत्याशित श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान लगाते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार अधिक दूर तक नहीं जाए। श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करनी पड़े। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का यह प्रयास रहा कि बाबा मंदिर आए श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा महैया करायी जाय।

    डीसी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सभी प्रकार की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला साख्यांकी पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी और मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनववर्ष पर रांची के मंदिरों में उमड़े लोग
    Next Article राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी को दी नव वर्ष की बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version