Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गाजियाबाद पुलिस का अभियान : खुले में शराब पी रहे 546 शराबी पकड़े, हवालात में काटी रात
    राज्य

    गाजियाबाद पुलिस का अभियान : खुले में शराब पी रहे 546 शराबी पकड़े, हवालात में काटी रात

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में खुले आसमान के नीचे सार्वजनिक स्थानों, शराब के ठेकों के आसपास व सड़क के किनारों पर शराब पीने वालों के खिलाफ शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दो घंटे तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र तथा ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चले इस अभियान में कुल 546 शराबी पकड़े गए। वे खुले में शराब पी रहे थे। कोई गाड़ी के बोनट पर रखकर, कोई छत पर कोई गाड़ी के अंदर तो कोई शराब के ठेके के आस-पास कोने में सुनसान व सार्वजनिक स्थानों पर बेख़ौफ़ होकर शराब पी रहा था। पुलिस के सामने आते ही इनका नशा एक ही झटके में उतर गया और पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आए। अभियान सभी तीनों जोन में शुक्रवार को शाम 7:00 से 9:00 तक चला और 546 लोगों को थानों की हवालात में कल के ठंड में रात काटनी पड़ी। इन सभी का पुलिस ने पुलिस अधिनियम की धारा 334 के तहत चालान कर दिया।

    पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने कहा कि शाम को कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए शराब के ठेकों के आस-पास विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नगर जोन पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम जिले में 546 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जो सार्वजनिक रूप से खुलेआम सड़क पर शराब पी रहे थे। वहां आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया व उनका मेडिकल कराते हुए 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। नगर जोन में कुल 248 लोग पकड़े गए। कोतवाली नगर -24, विजयनगर- 52, सिहानी गेट -35, नंदग्राम-64, कविनगर-20, मधुबन बापूधाम – 53, कुल – 248 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गयी।

    ग्रामीण जोन में इस खास अभियान में कुल 191 लोग पकड़े गए। थाना लोनी-22, थाना ट्रोनिका सिटी-09, थाना अंकुर विहार-15, थाना लोनी बॉर्डर-30, थाना मसूरी-14, थाना मुरादनगर-30, थाना मोदीनगर-21, थाना निवाड़ी-03, थाना भोजपुर-14, थाना वेव सिटी-08, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक-25, कुल-191 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गयी। ट्रांस हिण्डन जोन में चले अभियान में कुल 107 लोग पकड़े गए। थाना इन्दिरापुरम – 15, कौशाम्बी – 19, खोड़ा – 09, साहिबाबाद – 16, लिंकरोड – 26, शालीमार गार्डन – 05, टीलामोड़ – 17, कुल –107 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गयी ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकुम्भ: संविधान को जानना हो तो संविधान गैलरी आए
    Next Article झारखंड और केंद्र में चल रहा बकाया-बकाया का खेल
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version