Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्यपाल ने 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के प्रतिभागियों से किया संवाद
    झारखंड

    राज्यपाल ने 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के प्रतिभागियों से किया संवाद

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन में ‘28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025’ में राज्य के प्रतिभागियों से संवाद किया। महोत्सव 10 जनवरी से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा।

    राज्यपाल ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव न केवल युवाओं के कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि भारत की विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि आप अपनी कला, ज्ञान और कौशल को प्रस्तुत कर राज्य और देश का नाम रोशन करें। आप अपनी प्रतिभा से विशिष्ट पहचान स्थापित करें एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। राज्यपाल ने प्रतिभागियों के साथ स्टार्ट अप से संबंधित उनके विचार साझा किए। साथ ही युवाओं को प्रेरित किया कि वे रचनात्मक सोच और समाधान आधारित दृष्टिकोण अपनाकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं।

    इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने प्रतिभागियों को बेहतर पीपीटी प्रस्तुति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तुति ऐसी हो जो श्रोताओं में उत्सुकता जगाए और उसमें समाधान प्रस्तुत करने की स्पष्टता हो।

    कार्यक्रम में युवाओं ने मेकिंग इंडिया स्टार्टअप कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड, टेक फॉर विकसित भारत, एंपावरिंग वूमेन एंड इंप्रूविंग, सोशल एंपावरिंग वूमेन एंड इंप्रूविंग सोशल इंडिकेटर, एनहांसिंग प्रोडक्टिविटी इन एग्रीकल्चर विषयों पर पीपीटी प्रस्तुति दी। इस दौरान राज्यपाल ने ’28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025’ के वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

    कार्यक्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग मनोज कुमार, निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य संदीप कुमार, राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन ललिता कुमारी एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री से विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात, दी बधाई
    Next Article जीडीपी पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत: मायावती 
    shivam kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version