Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अफवाह की वजह से हुआ जलगांव रेल हादसा, 13 लोगों की मौत : अजित पवार
    देश

    अफवाह की वजह से हुआ जलगांव रेल हादसा, 13 लोगों की मौत : अजित पवार

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 23, 2025Updated:January 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज पुणे में कहा कि जलगांव रेल हादसा अफवाह की वजह से हुआ। जलगांव के पास परधाड़े रेलवे स्टेशन के पास घटी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुर्घटना में 13 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 10 लोगों की पहचान हो गई है और तीन अज्ञात हैं, उनके शव क्षत-विक्षत हो गए हैं। इस बीच ट्रेन में सफर कर रहे एक शख्स ने कहा कि उनके तीन रिश्तेदार अभी भी लापता हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासन और अन्य एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। श्रावस्ती के उधल कुमार और विजय कुमार ट्रेन में सवार थे। वे सामान्य डिब्बे में यात्रा कर रहे थे और ऊपरी बर्थ पर बैठे थे। पेंट्री में एक चाय विक्रेता ने चिल्लाकर बताया कि बोगी में आग लग गई है। दोनों ने यह सुना और चिल्लाने लगे। आग से बचने के लिए कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। इस बीच एक व्यक्ति ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई।

    कई यात्री ट्रेन से उतरकर रेल पटरी पार करने लगे। उसी समय, कर्नाटक एक्सप्रेस बहुत तेज गति से आई और रेलवे ट्रैक पार कर रहे यात्रियों को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घायलों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। यह घटना उधल कुमार और विजय कुमार द्वारा फैलाई गई अफवाह के कारण हुई। दोनों घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन को सभी घायलों को सरकारी खर्च पर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस हादसे नेपाल से मुंबई आ रहे विश्वकर्मा परिवार के तीन सदस्य लापता हैं। तीनों के नाम नंदराम विश्वकर्मा, मैसरा विश्वकर्मा और हेमू विश्वकर्मा हैं। यह पूरा परिवार नेपाल से लखनऊ आया था और फिर लखनऊ से मुंबई आ रहे थे। उनके रिश्तेदारों के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन नंदराम विश्वकर्मा, उनकी पत्नी मैसारा विश्वकर्मा और दस वर्षीय बच्चा हेमू विश्वकर्मा लापता हैं। तीनों की तलाश के लिए रिश्तेदार सुबह पांच बजे से ही जिला अस्पताल में मौजूद हैं। इस घटना में मृतक नंदराम के बड़े भाई विक्रम विश्वकर्मा ने कहा है कि तीनों की तलाश की जाए और उनके बारे में कुछ जानकारी मुहैया कराई जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version