Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अभिनेता सैफ अली खान पर हमले में निकला बंगाल कनेक्शन, मुंबई पुलिस का खुलासा
    देश

    अभिनेता सैफ अली खान पर हमले में निकला बंगाल कनेक्शन, मुंबई पुलिस का खुलासा

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का बंगाल कनेक्शन सामने आया है। मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपित शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी नागरिक है। उसने भारत में प्रवेश करने के बाद पश्चिम बंगाल में कुछ समय बिताया और वहीं से आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की।

    पुलिस के अनुसार, करीब सात महीने पहले शरीफुल ने मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित डाउकी नदी पार कर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल आया, जहां उसने कई जिलों में काम की तलाश की। भारतीय दस्तावेज बनाने की कोशिश की।

    जांच अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान शरीफुल ने एक स्थानीय महिला के नाम पर एक भारतीय सिम कार्ड हासिल किया। इसी सिम का इस्तेमाल उसने बाद में मुंबई में रहते हुए अपने परिजनों से संपर्क करने के लिए किया। मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस से यह जानकारी साझा कर संबंधित महिला की तलाश करने का अनुरोध किया है।

    पुलिस के अनुसार, मुंबई पहुंचने पर शरीफुल ने वहां काम की तलाश शुरू की। उसने ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी, जहां नागरिकता के प्रमाण की आवश्यकता न हो। इस दौरान वह मुंबई में ठेकेदार अमित पांडे के संपर्क में आया। पांडे ने उसे कई जगह काम दिलाने में मदद की। पुलिस का कहना है कि सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले शरीफुल को बांद्रा के एक अन्य अभिनेता के बंगले के पास घूमते हुए देखा गया था।

    पुलिस की पूछताछ में शरीफुल ने कहा कि उसने परिवार से संपर्क किया। उसने अपने भाई से बात की। भाई बांग्लादेश में रहता है। शरीफुल ने बांग्लादेश में 12वीं तक पढ़ाई की है और उसके दो भाई हैं। मुंबई पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल आकर मामले की जांच करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर के चुराचांदपुर में  हथियार और विस्फोटक बरामद
    Next Article राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version