Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कार और बस में टक्कर के बाद यात्री बस पलटी, 22 लोग घायल
    Top Story

    कार और बस में टक्कर के बाद यात्री बस पलटी, 22 लोग घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर के बाद बस के पलट जाने से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पर सवार एक व्यक्ति का हाथ कटकर बस मेंं ही रह गया।

    सभी घायलों का तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फिजाएंड फिजा नामक यात्री बस तपकारा से रांची जा रही थी। चंद्रपुर मोड़ के पास बस एक कार टकरा कर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फोन कर खूंटी और तोरपा की सभी एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। बाद में खुद रेफरल अस्पताल पहुंचे और घयालों को अस्पताल भेजने में मदद की।

    दुर्घटना में कमड़ा निवासी राहिल भेंगरा और अनिमा भेंगरा, रनिया निवासी राहिल एंजेला टूटी , शांति नगर तोरपा निवासी निमुती टोपनो , सुनीता बारला खुदीवीर, रांची निवासी शेख राजू ,तपकरा निवासी साहिन खातून जैना मोड़ अकबर अंसारी , संतोषी टोपनो , संगीता गुड़िया, विनय आईंद, शांति सोय, नियरजन बरजो , शिवानी हेमरोम, गटुहातू, छोटन आईंद उयूर गुड़िया, कोनुएंट गुड़िया तपकरा, दीपक कुमार, साहिल अंसारी और शाहबाज अंसारी शामिल हैं।

    रेफरल अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर, आयुष चिकित्सक ने किया इलाज
    रेफरल अस्पताल में बद इंतजामी कोई नई बात नहीं है, पर उस समय स्थिति और तकलीफ देह हो जाती है, जब कोई दुर्घटना हो जाती है और इलाज के लिए अस्पताल में कोई चिकित्सक न मिले। दुर्घटना में 22 से अधिक लोगों को रविवार सुबह अस्पताल लाया गया और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संजय ने घायलों का इलाज किया। आयुष चिकित्सक डॉ संजय रनिया में पदस्थापित हैं। उन्हें आपातकालीन स्थिति के लिए रेफरल अस्पताल बुलाया गया था। घायल के परिजनों का कहना है कि रेफरल हॉस्पिटल इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है और वहां किसी एमबीबीएस डॉक्टर का नहीं रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक सुदीप गुड़िया और सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी से भी की। अस्पताल के कर्मचारियों से भी स्वीकार किया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिदेन मुंडू हमेशा अस्पताल से गायब रहते हैं। वे रांची में रहते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नहीं रहने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर समर्थकों  के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी

      July 23, 2025

      राज्य के छह जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के रूप में होंगे अपग्रेड

      July 23, 2025

      मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का जाना हाल

      July 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version