Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक स्टार्टअप हब में बदलने के लिए स्टार्टअप इंडिया की सराहना की
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक स्टार्टअप हब में बदलने के लिए स्टार्टअप इंडिया की सराहना की

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्टार्टअप इंडिया पहल की नौवीं वर्षगांठ पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसने नवाचार, उद्यमिता और विकास को फिर से परिभाषित किया है। उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप को बढ़ाने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि आप निराश नहीं होंगे।

    मोदी ने भारतीय स्टार्टअप्स के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत की युवा शक्ति की ताकत और कौशल पर गर्व है, जिसने भारत को स्टार्टअप्स के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बना दिया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि आज हम स्टार्टअप इंडिया के 9 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसने नवाचार, उद्यमिता और विकास को फिर से परिभाषित किया है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह युवा सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का एक शक्तिशाली तरीका बनकर उभरा है। पिछले नौ वर्षों में, इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम ने अनगिनत युवाओं को सशक्त बनाया है, उनके अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदल दिया है।

    उन्होंने कहा कि जहां तक सरकार का सवाल है, हमने स्टार्टअप की संस्कृति को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारी नीतियों ने ‘कारोबार में आसानी’, संसाधनों तक अधिक पहुंच और सबसे महत्वपूर्ण बात, हर मोड़ पर उनका समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित किया है। हम सक्रिय रूप से नवाचार और इनक्यूबेशन केंद्रों को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि हमारे युवा जोखिम उठाने वाले बनें। मैं व्यक्तिगत रूप से उभरते स्टार्टअप के साथ नियमित रूप से बातचीत करता रहा हूं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया की यह सफलता दर्शाती है कि आज का भारत गतिशील, आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए तैयार है। इस यात्रा को चिह्नित करते हुए, हम एक उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जो हर सपने को पूरा करता है और आत्मनिर्भर भारत में योगदान देता है। मैं स्टार्टअप की दुनिया के हर युवा को बधाई देता हूं और अधिक से अधिक युवाओं से इसे आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं। यह मेरा आश्वासन है कि आप निराश नहीं होंगे।

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 16 जनवरी 2016 को स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहन देना और देश भर में स्टार्टअप की प्रगति को उत्प्रेरित करना है। 15 जनवरी, 2025 तक उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से मान्यता प्राप्त 1.59 लाख से अधिक स्टार्टअप के साथ, भारत ने स्वयं को दुनिया के तीसरे-सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में मजबूती से स्थापित किया है। 100 से अधिक यूनिकॉर्न की ओर से संचालित यह जीवंत इकोसिस्टम, वैश्विक मंच पर नवाचार और उद्यमशीलता को लगातार परिभाषित करता है। बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रमुख केंद्रों ने इस परिवर्तन का नेतृत्व किया है, जबकि छोटे शहरों ने देश की उद्यमशीलता की गति में तेजी से योगदान दिया है।

    फिनटेक, एडटेक, हेल्थ-टेक और ई-कॉमर्स में स्टार्टअप ने स्थानीय चुनौतियों का सामना किया है और वैश्विक मान्यता हासिल की है। जोमैटो, नाइका और ओला जैसी कंपनियां भारत के नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वालों की ओर परिवर्तन को दर्शाती हैं, जिससे आर्थिक प्रगति हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम योगी ने दी बधाई, बोले- इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग
    Next Article मुम्बई सिटी के खिलाफ लीग डबल पूरा करना चाहेगी पंजाब एफसी
    shivam kumar

      Related Posts

      ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

      June 4, 2026

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026

      म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version