Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»23 लाख की नगद राशि के साथ तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
    राज्य

    23 लाख की नगद राशि के साथ तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। जुडियो का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर मध्यप्रदेश के मंडसौर कोतवाली थाने के सुरज गुप्ता से 38 लाख 67 हजार रुपये के ठगी मामले में वांछित नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने के झौर गांव निवासी सचिन रंजन उर्फ अमित,अमिस कुमार व नीतिन कुमार को मंगलवार को वारिसलीगंज थाने के सहयोग से मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इसी ठगी मामले का मास्टरमाइंड हरियाणा राज्य के हिसार जिला निवासी जितेन्द्र सिंह को दो दिन पूर्व कोलकाता एयरपोर्ट से मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    बताया गया कि मास्टरमाइंड जितेन्द्र के निशानदेही पर ही वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव निवासी तीन शातिर साइबर अपराधियों को उसके आवास से लाखों रुपये नगदी सहित ठगी मामले में उपयुक्त अन्य सामानों के साथ दबोचा गया।गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों को मध्यप्रदेश पुलिस ने मंगलवार को अपने साथ ले गई।वारिसलीगंज थाने में प्रेसवार्ता के जरिए बताया गया कि झौर गांव से गिरफ्तार साइबरों के घर से 23 लाख 31 हजार चार सौ रुपये के साथ दस एंड्रॉयड मोबाइल, पच्चीस एटीएम व सत्रह सिम कार्ड की बरामदगी हुई है।

    मध्यप्रदेश पुलिस के नेतृत्वकर्ता सह सब इंस्पेक्टर अभिषेक बौराही ने बताया कि मंडसौर कोतवाली थाने में 22 दिसंबर 2024 को दर्ज मामले के तहत जुडियो फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर 38 लाख 67 हजार सात सौ दस रुपये का ठगी करने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।इस मामले का मास्टरमाइंड पहले से ही पुलिस पकड़ में है। नगदी बरामदगी के साथ तीन अन्य साइबर अपराधियों को भी पकड़ा गया है।जिससे अब उक्त कांड का उद्भेदन अंतिम पायदान पर है।मध्यप्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधियों को दबोचने में वारिसलीगंज पुलिसकर्मियों के सक्रिय सहयोग की भी प्रशंसा की है।

    गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों के भीतर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से कुल दर्जनभर साइबर अपराधियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।फिर भी वारिसलीगंज क्षेत्र में तीव्र गति से इस धंधे का फैलाव जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस के जनता दरबार में 40 लोगों ने रखी समस्याएं, मंत्री इरफान ने निराकरण के दिए निर्देश
    Next Article देश की अर्थव्‍यवस्‍था मौजूदा वित्‍त वर्ष में 6.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी: एनएसओ 
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version